प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

Posted On:- 2026-04-30




रायपुर (वीएनएस)। रायपुर के सड्डू इलाके से गुरुवार को एक बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल, एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्ट्री से उठती तेज लपटों और घने धुएं ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।

आग बुझने के बाद होगा नुकसान का आकलन 
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है। नुकसान का सही आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही किया जा सकेगा।



Related News
thumb

बिलासपुर में सर्राफा कारोबारी के ठिकानों पर ईडी का छापा, शराब घोटाल...

बिलासपुर में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के प्रमुख सर्राफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और प्रतिष्ठानों पर ए...


thumb

पुलिस उपायुक्त ने किया खमतराई थाना का औचक निरीक्षण

पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर ने 29 अप्रैल को थाना खमतराई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, मालखाना, अभिलेख, अपराध रजिस...


thumb

टीआई-एसआई समेत 14 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

​गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के एसपी मनोज खेलारी ने 14 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर आर्डर जारी किया है। जारी आदेश में 5 टीआई (निरीक्षक), 2 सब इंस्पेक्...


thumb

किसान के बेटे नमन ने रचा इतिहास, कबीरधाम जिले में पाया 5वां स्थान

सहसपुर लोहारा विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल गौरमाटी के छात्र नमन साहू ने हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में जिले में 5वां स्थान हासिल कर विद्यालय...


thumb

गर्मी की छुट्टी में ‘नो स्कूल-नो फीस’ लागू करने की मांग तेज

निजी स्कूलों की बढ़ती फीस और ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान शुल्क वसूली को लेकर विरोध तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अय्यूब खान ने छात्र...