कवर्धा (वीएनएस)। सहसपुर लोहारा विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल गौरमाटी के छात्र नमन साहू ने हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में जिले में 5वां स्थान हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सामान्य कृषक परिवार से आने वाले नमन की इस सफलता से स्कूल में खुशी का माहौल है।
नमन की उपलब्धि पर शाला परिवार ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस वर्ष विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 91 प्रतिशत रहा, जिसे शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम बताया जा रहा है।
वहीं, इसी स्कूल की छात्रा कु. प्रतीक्षा सिंह ने 89 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों विद्यार्थियों की सफलता से स्कूल के अन्य छात्रों में भी उत्साह देखा जा रहा है।
विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार वर्मा सहित शिक्षकगण—सरोजबाला बनाफर, दिनेश सोनी, कीर्तन शुक्ला, ए.के. मिर्चे, जयप्रकाश साहू, मनीष वर्मा और अंकित साहू ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और पालकों के सहयोग के लिए आभार जताया।
छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1962 के नियम 57 (1) (ग) के अंतर्गत धमतरी जिले की परिसमापनाधीन सहकारी समितियों के सदस्यों एवं हितबद्ध व्यक्तियों के...
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविरों में ...
सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के एक हजार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में मनाए जा रहे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व - 2026 के तहत गरियाबंद जिले के विश्व प...
पंचायत उप निर्वाचन 2026 के मद्देनजर जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों को चुनावी प्रचार सामग्री से विरू...
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 09 मई 2026, शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किय...
जिले की नवपदस्थ कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने पदभार संभालने के बाद आयोजित समय-सीमा की बैठक में राज्य एवं केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की विभागवार ...