तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना

Posted On:- 2026-11-25




रायपुर (वीएनएस)। राजस्व प्रशासन की व्यवस्था में बदलाव करते हुए जिला प्रशासन ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना की है। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने अधिकारियों के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन कर आदेश जारी किया है। इसके तहत कुल 9 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा। इस फेरबदल का उद्देश्य विभागीय कामकाज को निर्धारित व्यवस्था के तहत संचालित करना है। नई पदस्थापना के साथ सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी जिम्मेदारी संभालनी होगी।

प्रशासनिक स्तर पर यह बदलाव छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से किए गए स्थानांतरण के बाद किया गया है। संबंधित अधिकारियों के पदस्थापना स्थल पर पहुंचने और उपस्थिति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के बाद जिला स्तर पर कार्य विभाजन में संशोधन किया गया। 




Related News
thumb

दंतेवाड़ा जिले में एसएचवीआर एवं डब्लूयएएसएच विषय पर 750 शिक्षकों को...

दंतेवाड़ा जिले के शासकीय विद्यालयों को स्वच्छ, सुरक्षित, स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा महत्वपूर...



thumb

जगदलपुर नगर पालिक निगम का सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑ...

विश्व शौचालय दिवस 2026 के अवसर पर नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा शहर के सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विशेष अभ...



thumb

बहुउद्देशीय कर्मचारी,रसोइया के पद पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 4...

भारत शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर महासमुंद में बहुउद्देशीय कर्मचारी/रसोइया के एक रिक्त पद पर भर्ती के लिए इच...