सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा मे निराकरण नहीं करने पर तहसीलदार सहित 3 अधिकारियों को नोटिस

Posted On:- 2026-11-25




’
रायपुर(वीएनएस)।सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 मे प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा मे एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण नहीं करने की स्थिति को बलौदाबाजार जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता से लेते हुए एक तहसीलदार सहित 3 अधिकारियों को नोटिस  जारी किया गया है।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने समीक्षा बैठक मे सम्बंधित अधिकारी के आईडी में लंबित शिकायतों का सम्यक और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिये थे। समय पर औऱ गुणवत्तापूर्ण निराकरण नहीं करने पर तहसीलदार सिमगा, पीएचई के कार्यपालन अभियंता एवं जनपद सीईओ बलौदाबाजार को नोटिस जारी कर तीन दिन मे जवाब मांगा गया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री बिष्णु देव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं शिकायत के त्वरित निवारण हेतु सीएम हेल्पलाइन पोर्टल का संचालन किया जा रहा है, जिसमें विभाग से संबंधित प्राप्त शिकायतों एवं मांगों को आबंटित आईडी में दर्ज किया जाता है।पोर्टल में दर्ज शिकायतों या मांगों के लिए समय-बद्ध और पारदर्शी निराकरण हेतु स्पष्ट समय-सीमा निरधारित किया गया है।



Related News
thumb

तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना

राजस्व प्रशासन की व्यवस्था में बदलाव करते हुए जिला प्रशासन ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना की है।


thumb

दंतेवाड़ा जिले में एसएचवीआर एवं डब्लूयएएसएच विषय पर 750 शिक्षकों को...

दंतेवाड़ा जिले के शासकीय विद्यालयों को स्वच्छ, सुरक्षित, स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा महत्वपूर...


thumb

जगदलपुर नगर पालिक निगम का सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑ...

विश्व शौचालय दिवस 2026 के अवसर पर नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा शहर के सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विशेष अभ...



thumb

बहुउद्देशीय कर्मचारी,रसोइया के पद पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 4...

भारत शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर महासमुंद में बहुउद्देशीय कर्मचारी/रसोइया के एक रिक्त पद पर भर्ती के लिए इच...