रायपुर(वीएनएस)।विश्व शौचालय दिवस 2026 के अवसर पर नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा शहर के सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह विशेष अभियान 19 नवंबर से प्रारंभ हो चुका है, जो 27 नवंबर तक चलेगा। इसके अंतर्गत शौचालयों का कार्यशील सुलभ स्वच्छ पर्यावरण-अनुकूल और सुरक्षा मापदण्डों के आधार पर विश्लेषण (पब्लिक ऑडिट) किया जा रहा है।
ऑडिट प्रपत्र के अनुसार, शौचालयों का मूल्यांकन कुल 80 अंकों के आधार पर 5 प्रमुख श्रेणियों में विभाजित 16 मापदण्डों के तहत किया जाएगा। इसमें कार्यशील श्रेणी के अंतर्गत पर्याप्त वेंटिलेशन, सभी कक्षों में जलापूर्ति, कुंडी-बोल्ट की व्यवस्था और वॉश बेसिन में जल व साबुन की उपलब्धता देखी जाएगी। सुलभ श्रेणी में पुरुष व महिला के लिए पृथक प्रवेश, दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक सुविधाएँ तथा आसान पहुँच व संकेतक की उपलब्धता का आकलन होगा। स्वच्छता श्रेणी के तहत सभी शौचालय सीटों की स्वच्छता, कूड़ेदान की उपलब्धता और रिसावयुक्त फिटिंग-नल आदि की स्थिति पर ध्यान दिया जाएगा। पर्यावरण-अनुकूल श्रेणी में सेप्टिक टैंक या सोकपिट अथवा सीवर नेटवर्क से जुड़ाव, सेनिटरी नैपकिन व उसके सुरक्षित निपटान की व्यवस्था तथा वाटर एफिशिएंट फिटिंग्स के उपयोग का मूल्यांकन किया जाएगा। वहीं सुरक्षा श्रेणी के अंतर्गत शौचालय परिसर के अंदर व बाहर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, केयरटेकर की उपलब्धता तथा नागरिक शिकायत एवं फीडबैक पंजीकरण की व्यवस्था को परखा जाएगा। प्रत्येक मापदण्ड को संतोषजनक (4 से 5), आंशिक रूप से संतोषजनक (2 से 3) और असंतोषजनक (0 से 1) के रूप में आंका जाएगा, इसके साथ ही सुधार हेतु सुझाव भी दर्ज किए जाएंगे।
ऑडिट सूची के अनुसार शहर के विभिन्न सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों के निरीक्षण की तिथि तय की गई है। इनमें मंगल भवन, लालबाग, शहीद पार्क, इंदिरा स्टेडियम, शंकर नगर आमागुड़ा और गुरूघासी दास सामुदायिक शौचालय शामिल हैं। इसके अलावा लालबाग मैदान, एयर पोर्ट, नया बस स्टैण्ड 1, नया बस स्टैण्ड (महिला), नया बस स्टैण्ड 2, टॉउन हॉल, संजय बाजार सब्जी मार्केट, संजय बाजार मटन मार्केट, सिरहासार चौक, महारानी हॉस्पीटल, दलपत सागर और गोल बाजार स्थित सार्वजनिक शौचालयों का ऑडिट निर्धारित है।
दंतेवाड़ा जिले के शासकीय विद्यालयों को स्वच्छ, सुरक्षित, स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा महत्वपूर...
भारत शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर महासमुंद में बहुउद्देशीय कर्मचारी/रसोइया के एक रिक्त पद पर भर्ती के लिए इच...
छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी योजनाओं एवं उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन से महासमुंद जिले के किसान परंपरागत खेती के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों को अपनाक...