दंतेवाड़ा जिले में एसएचवीआर एवं डब्लूयएएसएच विषय पर 750 शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

Posted On:- 2026-11-25





रायपुर(वीेएनएस)।दंतेवाड़ा जिले के शासकीय विद्यालयों को स्वच्छ, सुरक्षित, स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद ठाकुर के निर्देशन एवं जिला मिशन समन्वयक श्री हरीश गौतम के मार्गदर्शन में स्वस्थ, सुरक्षित एवं सतत विद्यालय (SHVR)तथा जल, स्वच्छता एवं साफ-सफाई (WASH) विषय पर विकासखंड स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के चारों विकासखंडों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के चारों विकासखंडों में कुल 14 प्रशिक्षण बैचों का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 750 शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं को मजबूत करना तथा स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन ( SHVR) के अंतर्गत विद्यालयों की गुणवत्ता और रेटिंग में सुधार लाना रहा।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को  ैभ्टत् के छह प्रमुख घटकों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसमें विद्यालयों में सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता, स्वच्छ एवं उपयोगी शौचालय, प्रभावी हाथ धुलाई व्यवस्था, व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन तथा जल एवं स्वच्छता संबंधी सुविधाओं के नियमित रखरखाव जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। साथ ही विद्यार्थियों में स्वच्छता की आदत विकसित करने, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को SHVR मूल्यांकन के विभिन्न मानकों, विद्यालयों की वर्तमान स्थिति का आकलन करने, आवश्यक सुधारात्मक गतिविधियां संचालित करने तथा बेहतर मूल्यांकन प्राप्त करने के लिए आवश्यक उपायों की जानकारी भी दी गई। विशेष रूप से बालिकाओं के लिए माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, स्वच्छता संबंधी व्यवहार परिवर्तन एवं विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं के प्रभावी उपयोग पर व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के 40 मास्टर ट्रेनरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनके माध्यम से विभिन्न विकासखंडों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समग्र संचालन एवं प्रशिक्षण जिला सलाहकार, जल एवं स्वच्छता कार्यक्रम दंतेवाड़ा श्री सुरेश कुमार अनंत तथा एपीसी श्री कमल कर्मकार द्वारा किया गया। इस अवसर पर चारों विकासखंडों के खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी एवं खंड स्रोत समन्वयक भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रशिक्षण गतिविधियों में सहयोग प्रदान करते हुए विद्यालय स्तर पर इन गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रशिक्षित शिक्षक अब अपने-अपने विद्यालयों में प्राप्त प्रशिक्षण के अनुरूप SHVR एवं  WASH से संबंधित गतिविधियों को लागू करेंगे तथा विद्यालयों में स्वच्छता, स्वास्थ्य, सुरक्षित पेयजल एवं पर्यावरण संरक्षण की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। यह संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम यूनिसेफ एवं साम्य भूमि फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया। जिले के चारों विकासखंडों में 14 बैचों के माध्यम से 750 शिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न होना स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित विद्यालय की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे जिले के शासकीय विद्यालयों में स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं को मजबूती मिलने के साथ विद्यार्थियों में स्वस्थ एवं स्वच्छ जीवनशैली के प्रति सकारात्मक व्यवहार विकसित करने में मदद मिलेगी।



Related News
thumb

तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना

राजस्व प्रशासन की व्यवस्था में बदलाव करते हुए जिला प्रशासन ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना की है।



thumb

जगदलपुर नगर पालिक निगम का सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑ...

विश्व शौचालय दिवस 2026 के अवसर पर नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा शहर के सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विशेष अभ...



thumb

बहुउद्देशीय कर्मचारी,रसोइया के पद पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 4...

भारत शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर महासमुंद में बहुउद्देशीय कर्मचारी/रसोइया के एक रिक्त पद पर भर्ती के लिए इच...