राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से कृषक उत्कल को मिला प्रोत्साहन,उन्नत तकनीक अपनाकर ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से बढ़ाई आय

Posted On:- 2026-11-25





रायपुर(वीएनएस)।छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी योजनाओं एवं उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन से महासमुंद जिले के किसान परंपरागत खेती के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों को अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहे हैं। जिले के विकासखंड बसना के ग्राम बरडीह के कृषक श्री उत्कल ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत ग्राफ्टेड बैंगन की खेती अपनाकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। आधुनिक कृषि तकनीक और उन्नत खेती के प्रति उनकी रुचि ने उनकी आय में वृद्धि की है।
कृषक श्री उत्कल बताते हैं कि वर्ष 2025-26 में उन्होंने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत ग्राफ्टेड बैंगन की खेती को अपनाया। इससे पहले वे परंपरागत रूप से धान की खेती करते थे। उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन एवं योजनाओं का लाभ लेकर उन्होंने 0.40 हेक्टेयर भूमि में ग्राफ्टेड बैंगन की खेती शुरू की। खेती में आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए उन्होंने ड्रिप सिंचाई पद्धति अपनाई। इससे फसल को आवश्यकता के अनुरूप पानी उपलब्ध कराने में सहायता मिली। उन्नत तकनीक के साथ वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के परिणामस्वरूप उन्हें बेहतर उत्पादन प्राप्त हुआ और उनकी आय में वृद्धि हुई।
कृषक श्री उत्कल की सफलता का सबसे महत्वपूर्ण पहलू परंपरागत धान की खेती से ग्राफ्टेड बैंगन की खेती की ओर उनका सफल बदलाव है। ग्राफ्टेड बैंगन की खेती अपनाने के बाद उन्हें प्रति एकड़ लगभग 146 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ। बाजार में अच्छे दर पर बैंगन का विक्रय होने से उन्हें सभी खर्चों के बाद लगभग 2 लाख 43 हजार रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ।
कृषक श्री उत्कल निरंतर कृषि की उन्नत तकनीकों को अपनाने तथा नई पद्धतियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के संपर्क में रहते हैं। वे समय-समय पर विभागीय योजनाओं का लाभ लेकर अपनी खेती को बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं। वे अपने रिश्तेदारों एवं ग्राम की अन्य महिलाओं को भी उद्यानिकी फसल अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। आसपास के किसान लगातार उनके खेत का भ्रमण कर खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारी प्राप्त करते हैं और उनसे मार्गदर्शन एवं सुझाव लेकर अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।



Related News
thumb

दंतेवाड़ा जिले में एसएचवीआर एवं डब्लूयएएसएच विषय पर 750 शिक्षकों को...

दंतेवाड़ा जिले के शासकीय विद्यालयों को स्वच्छ, सुरक्षित, स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा महत्वपूर...



thumb

जगदलपुर नगर पालिक निगम का सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑ...

विश्व शौचालय दिवस 2026 के अवसर पर नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा शहर के सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विशेष अभ...



thumb

बहुउद्देशीय कर्मचारी,रसोइया के पद पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 4...

भारत शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर महासमुंद में बहुउद्देशीय कर्मचारी/रसोइया के एक रिक्त पद पर भर्ती के लिए इच...