रायपुर (वीएनएस)। पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर ने 29 अप्रैल को थाना खमतराई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, मालखाना, अभिलेख, अपराध रजिस्टर, लंबित प्रकरणों और स्टाफ की कार्यप्रणाली का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अभिलेखों के संधारण पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस उपायुक्त ने लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण और गंभीर प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही मालखाना में रखी जब्त सामग्री के रख-रखाव और सुरक्षा मानकों की भी जांच की गई।
उन्होंने वारंटियों की तामिली तेज करने, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने और सम्मन-वारंट की प्रभावी तामिली सुनिश्चित करने को कहा। कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।
महिला और बाल सुरक्षा के मामलों में संवेदनशीलता बरतने तथा साइबर अपराधों में त्वरित कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्रों में ग्रीन बेल्ट विकसित करने और लंबे समय से थाने में खड़े जब्त वाहनों के विधिसम्मत निराकरण के निर्देश दिए गए।
इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस उपायुक्त ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को टीमवर्क के साथ बेहतर कार्य करने और आमजन से संवाद मजबूत रखने के लिए प्रेरित किया।
राजधानी में बहुमंजिला इमारतों की लिफ्ट सुरक्षा को लेकर लापरवाही लगातार सामने आ रही है। वीआईपी रोड स्थित करेंसी टॉवर की घटना के बाद अब फाफाडीह के पि...
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में ग्राम नगरदा की छात्रा चंचल साहू ने 86.2 प्रतिशत अंक हासिल कर गांव और क्षे...
बिलाईगढ़ क्षेत्र के झुमरपाली-भटगांव में आगामी रामनामी, बड़े भजन मेला की तैयारी शुरू हो गई हैं।
मजदूर दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सेल्स प्रमोशन एम्पलाइज यूनियन (सीजीएसपीईयू) रायपुर इकाई के आह्वान पर प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा स्थित मॉड...
1 मई मजदूर दिवस पर ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित बोरे बासी तिहार में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहि...
महतारी वंदन योजना के तहत अनिवार्य ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। दुर्ग सहित कई जिलों में कांग्रेस...