अम्बिकापुर (वीएनएस)। प्रदेश में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान बनाने का सपना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साकार होने जा रहा है। “मोर दुआर साय सरकार“ अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास प्लस का सर्वे 15 अप्रैल से प्रारंभ हो चुका है, जोकि 30 अप्रैल तक चलेगा। इस अभियान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में आज अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने विकासखंड उदयपुर एवं लखनपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास प्लस का सर्वेक्षण कर पात्र हितग्राहियों को सम्मानित किया।
जन चौपाल में दी गई जानकारी, मोबाइल एप से किया गया सर्वे :
उदयपुर विकासखंड के मोहनपुर ग्राम पंचायत में जन चौपाल का आयोजन किया गया, जहां विधायक अग्रवाल ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास प्लस सर्वेक्षण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने आवास प्लस सर्वेक्षण 2.0 मोबाइल एप के माध्यम से देवी बाई के घर जाकर स्वयं सर्वेक्षण किया। देवी बाई ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं और वे कच्चे मकान में भय के साये में रह रहे थे। उन्होंने खुशी जताई कि अब पक्का मकान मिलने की उम्मीद जागी है।
लखनपुर में सीता बाई का किया सर्वे, जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार :
इसी क्रम विधायक अग्रवाल लखनपुर विकासखंड के बिनकरा पहुंचे, जहां उन्होंने सीता बाई का आवास प्लस का सर्वे किया। सीता बाई ने बताया कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है और वे मजदूरी कर अपने दो बच्चों का पालन-पोषण करती हैं। उन्होंने कहा कि पक्का मकान बनाना उनके लिए सपना जैसा था, लेकिन आज यह सपना साकार होता दिख रहा है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों से की भागीदारी की अपील :
कार्यक्रम में विधायक अग्रवाल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी पुरी हो रही है। मोर दुआर साय सरकार पखवाड़ा के तहत गांव-गांव में प्रधानमंत्री आवास प्लस का सर्वे किया जा रहा है ताकि कोई भी पात्र परिवार पक्के मकान से वंचित न रहे। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। और प्रधानमंत्री आवास योजना लाभ लेकर पक्का मकान बनाएं। इस अवसर पर उदयपुर विकासखंड के सीईओ वेद प्रकाश पाण्डेय, लखनपुर के सीईओ वेदप्रकाश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
बस्तर के बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन जारी है। छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र के 5000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों न...
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “मोदी राज में हिंदू भी सुरक्षित नहीं हैं।” जम्मू-...
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी और असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के संयुक्त नेतृत्व...
नारायणपुर में हुए भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी कामयाबी मिली है। जांच के तहत कांग्रेस नेता शिवानंद नाग को र...
पोस्टमार्टम के नाम पर रुपये मांगने वाले सरकारी अस्पताल के कर्मचारी श्याम कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई मृतक अमृत ला...
सड़क किनारे पोहा बेचने वाले एक युवक के साथ मारपीट और नाश्ता फेंकने की घटना में लिप्त आरक्षक को दुर्ग के एसएसपी विजय अग्रवाल ने तत्काल निलंबित कर दि...