बस्तर की आराध्य मां दंतेश्वरी का छत्र 3 मई को गीदम लाया जाएगा

Posted On:- 2025-04-20




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। बस्तर की आराध्य मां दंतेश्वरी का छत्र 3 मई को गीदम लाया जाएगा, छत्र की नगर परिक्रमा करवाई जाएगी। गीदम में 3, 4 और 5 मई को मेला लगेगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन कीर्तन का भी आयोजन होगा। इस मेले के लिए नगर पंचायत ने 10 लाख रुपए का बजट रखा है। देवी के छत्र को पुराना बाजार स्थित सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति के भवन में रखा जाएगा।

भक्त यहीं आकर देवी का दर्शन कर सकेंगे। दंतेश्वरी माता मंदिर के पुजारी लोकेंद्र नाथ का कहना है की मां दंतेश्वरी का छात्र फागुन मेला एवं बस्तर दशहरा के समय ही मंदिर से निकलता है। इसके अलावा गीदम मेला में ही देवी शामिल होने जाती हैं। सालों से ये परंपरा चली आ रही है। गीदम नगर पंचायत में मेला समिति की बैठक हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया है कि कला मंच में 3 दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चलेगा, भजन कीर्तन भी होंगे। मीना बाजार के लिए अब तक जगह तय नहीं हो पाई है।

पुराना बस स्टैंड के सामने सड़क किनारे स्थित मैदान या फिर हाई स्कूल मैदान इन दोनों में से कोई एक जगह निर्धारित की जा सकती है, मेले के दौरान यहीं दुकानें लगेंगी, झूले लगेंगे। गीदम नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश सुराना ने कहा कि गीदम का मेला बेहद ऐतिहासिक है। क्योंकि देवी मां दंतेश्वरी का छत्र मेला में आता है। शहर का माहौल भक्तिमय हो जाता है। मेला में शहर की जनता और पुलिस प्रशासन का भी भरपूर सहयोग रहता है।



Related News
thumb

​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, प्रवेश अब 31 अगस्त तक

उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है


thumb

सालेम इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सालेम इंग्लिश स्कूल, रायपुर में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।


thumb

स्वतंत्रता दिवस पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में गूंजे राष्ट्रभक्ति और...

5 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में चल रहे पवन समयोपदेश वर्षा योग 2026 के शुभवसर पर विविध धार्मिक एवं दे...


thumb

सूर्यास्त के पहले ही उतारा गया तिरंगा, सरपंच-सचिव की लापरवाही उजागर

बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपोरा में सरपँच सचिव की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फहराए गये राष्ट्रीय तिरंगे झं...


thumb

पंचतत्वों के संतुलन और प्रकृति संरक्षण से ही मानव जीवन सुरक्षित : ड...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव प्रवास के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भारतरत्न अटल बिहारी...


thumb

कलेक्टर ने अपने निवास में किया ध्वजारोहण

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर के रामकृष्ण नगर स्थित अपने निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित...