2025 में चार फिल्मों के साथ धमाकेदार डेब्यू करेंगी अकांक्षा शर्मा

Posted On:- 2025-04-20




मुंबई (वीएनएस)। अभिनेत्री अकांक्षा शर्मा इस वर्ष धमाकेदार डेब्यू करने जा रही हैं। भारतीय सिनेमा 2025 में एक नए और प्रतिभाशाली चेहरे का स्वागत करने के लिए तैयार है, जब अकांक्षा शर्मा चार बहुप्रतीक्षित फिल्मों के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शानदार शुरुआत करेंगी। उनकी पहली फिल्म ‘तेरा यार हूं मैं’ है, जिसमें वे अमन इंद्र कुमार के साथ नजर आएंगी। इस भावनात्मक एंटरटेनर का निर्देशन मिलाप जावेरी कर रहे हैं, और यह दोस्ती एवं रिश्तों की गहराई को उजागर करेगा। इस फिल्म के ज़रिए अकांक्षा के अभिनय की बहुमुखी प्रतिभा दर्शकों को देखने मिलेगी।

इसके बाद अकांक्षा ऐतिहासिक ड्रामा ‘केसरी वीर’ में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और सूरज पंचोली जैसे अनुभवी कलाकार होंगे। वीरता और बलिदान की इस गाथा में अकांक्षा का किरदार एक सशक्त और चुनौतीपूर्ण भूमिका में दिखाई देगा, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।

अकांक्षा की फिल्मी यात्रा यहीं नहीं रुकती। वे एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म में भी नजर आएंगी, जिसका निर्देशन भी मिलाप जावेरी कर रहे हैं और जिसकी शूटिंग इसी साल शुरू होगी। इसके अलावा, वह एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म में भी काम करेंगी, जिसका निर्देशन रेमो डिसूजा करेंगे और स्क्रिप्ट मिलाप जावेरी ने लिखी है,जिसकी झलक मिलाप ने सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीर साझा करते हुए दी थी।

खूबसूरती, टैलेंट और दमदार फिल्मों की लाइनअप के साथ, अकांक्षा शर्मा भारतीय सिनेमा की एक उभरती हुई सितारा बनने के लिए तैयार हैं। अलग-अलग शैलियों में खुद को साबित करती हुई अकांक्षा का 2025 डेब्यू, निश्चित रूप से दर्शकों पर एक गहरा असर छोड़ेगा।



Related News
thumb

भोजपुरी अभिनेत्री पूनम दुबे ने गोवा में रचाई शादी

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री पूनम दुबे ने हाल ही में शादी के बंधन में बंधकर अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत की है। यह भव्य समारोह ...


thumb

जान्हवी कपूर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से स्कूटी चलानी सीखी

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा से स्कूटी चलानी सीखी है। जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें...


thumb

अर्जुन राज की फिल्म खेल पासपोर्ट का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सोनू सूद ने निर्देशक अर्जुन राज की आने वाली हिंदी फिल्म खेल पासपोर्ट का का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है। सोनू सूद...


thumb

मैंने रिजल्ट के बारे में सोचना छोड़ दिया है: सैयामी खेर

अभिनेत्री सैयामी खेर ने अपने करियर को लेकर बात की। इस दौरान खेर ने बताया कि वह अपने काम पर फोकस करती हैं और रिजल्ट की फिक्र नहीं करती हैं।


thumb

वागले की दुनिया में सुगंधा मिश्रा की हुयी एंट्री

सोनी सब के शो वागले की दुनिया -नई पीढ़ी, नए किस्से में अभिनेत्री और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा की एंट्री हो गयी है। सुगंधा मिश्रा ,'वागले की दुनिया' मे...