भोजपुरी अभिनेत्री पूनम दुबे ने गोवा में रचाई शादी

Posted On:- 2025-04-23




मुंबई (वीएनएस)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री पूनम दुबे ने हाल ही में शादी के बंधन में बंधकर अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत की है। यह भव्य समारोह 18 अप्रैल को गोवा के प्रसिद्ध ला कबाना रिसॉर्ट में आयोजित हुआ, जहां भोजपुरी सिनेमा और राजनीति जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें फोन कर आशीर्वाद और बधाई दी।

इस खास मौके पर भोजपुरी के दो सुपरस्टार और मौजूदा सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन विशेष रूप से पूनम दुबे को आशीर्वाद देने के लिए गोवा पहुंचे। उनके अलावा यश मिश्रा, अभिनेत्री शुभी शर्मा, विकास सिंह वीरपन समेत कई फिल्मी सितारों और पूनम के करीबी दोस्तों ने शादी समारोह में शिरकत की और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।

पूनम दुबे ने गौरव जैन नामक व्यक्ति से विवाह किया है। हालांकि गौरव के बारे में सार्वजनिक रूप से ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन दोनों की जोड़ी को काफी सराहा जा रहा है। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे, जिसके बाद 18 अप्रैल को वैवाहिक बंधन में बंध गये । समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें पूनम पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।



Related News
thumb

जान्हवी कपूर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से स्कूटी चलानी सीखी

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा से स्कूटी चलानी सीखी है। जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें...


thumb

2025 में चार फिल्मों के साथ धमाकेदार डेब्यू करेंगी अकांक्षा शर्मा

अभिनेत्री अकांक्षा शर्मा इस वर्ष धमाकेदार डेब्यू करने जा रही हैं। भारतीय सिनेमा 2025 में एक नए और प्रतिभाशाली चेहरे का स्वागत करने के लिए तैयार है,...


thumb

अर्जुन राज की फिल्म खेल पासपोर्ट का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सोनू सूद ने निर्देशक अर्जुन राज की आने वाली हिंदी फिल्म खेल पासपोर्ट का का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है। सोनू सूद...


thumb

मैंने रिजल्ट के बारे में सोचना छोड़ दिया है: सैयामी खेर

अभिनेत्री सैयामी खेर ने अपने करियर को लेकर बात की। इस दौरान खेर ने बताया कि वह अपने काम पर फोकस करती हैं और रिजल्ट की फिक्र नहीं करती हैं।


thumb

वागले की दुनिया में सुगंधा मिश्रा की हुयी एंट्री

सोनी सब के शो वागले की दुनिया -नई पीढ़ी, नए किस्से में अभिनेत्री और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा की एंट्री हो गयी है। सुगंधा मिश्रा ,'वागले की दुनिया' मे...