87 करोड़ का संदिग्ध लेनदेन, 111 खाता धारकों से होगी पूछताछ

Posted On:- 2025-04-21




भिलाई (वीएनएस)। शहर के कैनरा बैंक की वैशालीनगर ब्रांच में म्युल अकाउंट (फर्जी लेनदेन खातों) से जुड़े एक बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा हुआ है। बैंक की आंतरिक जांच में सामने आया कि कुल 111 खातों में 87.60 करोड़ रुपए का संदिग्ध लेनदेन किया गया है जिससे बैंक और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बैंक मैनेजर की सतर्कता से 22 लाख रुपए की राशि को फ्रीज कर लिया गया है लेकिन बाकी रकम खातों से विड्रॉ कर ली गई है।

इस मामले में कैनरा बैंक प्रबंधन द्वारा वैशालीनगर थाना में FIR दर्ज कराई गई है, और पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि इन खातों का उपयोग ऑनलाइन सट्टा, मनी लॉन्ड्रिंग और साइबर ठगी जैसे अवैध गतिविधियों में किया गया है।

खाताधारकों की पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है कि कहीं ये अकाउंट्स फर्जी दस्तावेजों के आधार पर तो नहीं खोले गए थे। साइबर एक्सपर्ट्स और बैंकिंग अफसरों की संयुक्त टीम अब इन खातों से जुड़े लेन-देन और ट्रांजेक्शन ट्रेल की जांच में जुटी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बैंकिंग रेगुलेटर्स और साइबर क्राइम सेल को भी अलर्ट कर दिया गया है।



Related News
thumb

कलेक्टर रोहित व्यास की पहल : अब पत्थलगांव क्षेत्र के लोगों को मिलेग...

कलेक्टर रोहित व्यास की अभिनव पहल से अब पत्थलगांव क्षेत्र के लोगों को राजस्व मामलों के निराकरण के लिए दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े...


thumb

कलेक्टर के निर्देश पर जनपद पंचायत और नगरीय निकाय स्तर पर होगा चिन्ह...

छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जशपुर जिले में उभयलिंगी (ट्रांसजेंडर) वर्ग के व्यक्तियों के चिन्हांकन एवं पहचान प्रमाण पत्र जारी ...


thumb

बोडोकछार, चोंगरीबहार, नगर पंचायत बगीचा व कोतबा में शिविर 13 को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन जारी है। इसी क्...


thumb

अच्छी छवि, जिम्मेदारी के साथ स्वच्छ भारत मिशन का प्रभावी क्रियान्वय...

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में प...


thumb

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” में शामिल हुए।


thumb

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” में शामिल हुए।