एल.आई.सी. मंडल स्तरीय कैरम प्रतियोगिता में प्रमोद व सृष्टि बने विजेता

Posted On:- 2025-04-22




  रायपुर (वीएनएस)। भारतीय जीवन बीमा निगम, रायपुर मंडल की मंडल स्तरीय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन कल दि. 21/04/2025 को भारतीय जीवन बीमा निगम, मंडल कार्यालय रायपुर  के क्रीडा एवं मनोरंजन कक्ष में सम्पन्न हुआ | उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में भारतीय जीवन बीमा निगम, क्रीडा एवं मनोरंजन समिति, रायपुर के सह सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी कि पुरूष वर्ग में शाखा कार्यालय राजनांदगांव के प्रमोद पाटिल एवं महिला वर्ग में  शाखा कार्यालय  भिलाई-2  की सृष्टि वर्मा विजेता बनी | इस प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम, रायपुर मंडल के  प्रबंधक (आई.टी.) एवं  सेलेक्शन समिति के चेयरमेन नीलमणी द्विवेदी जी थे एवं मंच पर रायपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाईज यूनियन महासचिव सुरेंद्र शर्मा, सेलेक्शन कमेटी के सदस्य अनुरोध शर्मा, क्रीड़ा एवं मनोरंजन समिति, रायपुर की सचिव संध्या राज एवं मुख्य निर्णायक नेशनल अम्पायर रफीक अहमद उपस्थित थे |

इस प्रतियोगिता  के परिणाम निम्नानुसार है :-

पुरुष वर्ग : प्रथम - प्रमोद पाटिल (राजनांदगांव), द्वितीय - ललित वर्मा (मंडल कार्यालय रायपुर),  तृतीय - सुभाष साहू (मंडल कार्यालय रायपुर)|

महिला वर्ग : प्रथम - सृष्टि वर्मा (भिलाई -2), द्वितीय - अनुसूइया ठाकुर (मंडल कार्यालय रायपुर) , तृतीय - मीनल त्रिवेदी (रायपुर-3)|

 प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग में विजेता हुए खिलाडियो का चयन आगामी आयोजित होने वाली "मध्य क्षेत्रीय कैरम  प्रतियोगिता" के लिए किया गया है, जिसमे सम्पूर्ण मध्य क्षेत्र  (म.प्र. एवं छ.ग.)  के 08 मंडल कार्यालय के पुरुष एवं महिला विजेता एवं सीधी पात्रता प्राप्त खिलाड़ी भाग लेंगे| मध्य क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता में प्रथम चार स्थान प्राप्त खिलाड़ी भारतीय जीवन बीमा निगम की अखिल भारतीय कैरम प्रतियोगिता में मध्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगें |

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक नेशनल अम्पायर रफीक अहमद एवं सहायक अम्पायर श्री ए.एन. मणी थे | 

इस अवसर पर विजय तिरपुडे, मोहन साहू, अगेश्वर साहू, सूरज दीप एवं अन्य सदस्यगण, खिलाडीगण उपस्थित थे| उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भारतीय जीवन बीमा निगम, क्रीडा एवं मनोरंजन समिति रायपुर के सह सचिव विनय बैसवाड़े ने दी |



Related News
thumb

हिडमा और देवा पर शिकंजा: 5000 जवानों का बस्तर में सबसे बड़ा नक्सल ऑ...

बस्तर के बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन जारी है। छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र के 5000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों न...


thumb

मोदी राज में हिंदू भी सुरक्षित नहीं: भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “मोदी राज में हिंदू भी सुरक्षित नहीं हैं।” जम्मू-...


thumb

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया पाकिस...

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी और असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के संयुक्त नेतृत्व...


thumb

रतन दुबे हत्याकांड मामले में NIA ने कांग्रेस नेता को किया गिरफ्तार

नारायणपुर में हुए भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी कामयाबी मिली है। जांच के तहत कांग्रेस नेता शिवानंद नाग को र...


thumb

पोस्टमार्टम के लिए रिश्वत मांगने वाला अस्पताल कर्मी निलंबित

पोस्टमार्टम के नाम पर रुपये मांगने वाले सरकारी अस्पताल के कर्मचारी श्याम कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई मृतक अमृत ला...


thumb

पोहा ठेला संचालक से मारपीट करने वाला आरक्षक निलंबित, FIR भी दर्ज...

सड़क किनारे पोहा बेचने वाले एक युवक के साथ मारपीट और नाश्ता फेंकने की घटना में लिप्त आरक्षक को दुर्ग के एसएसपी विजय अग्रवाल ने तत्काल निलंबित कर दि...