कृषि विज्ञान केंद्र में मनाया गया पोषण पखवाड़ा सह पृथ्वी दिवस

Posted On:- 2025-04-22




सुकमा (वीएनएस)। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एवं प्रमुख एच एस तोमर के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा द्वारा पीएम श्री सेजेस हिंदी माध्यम शास. बालक उच्च माध्य. विद्या. कुम्हाररास (सुकमा) में पोषण पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत श्जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पी अनिल कुमार, प्राचार्य की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधान पाठक अनिल मेश्राम ने मानव जनजीवन तथा स्वास्थ्य में पोषण के महत्त्व को बताते हुए किया। 

इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सीताराम राणा जी एवं गौरव सिंह जी तथा कृषि विज्ञान केंद्र से मयूरी ठाकुर, प्रक्षेत्र प्रबंधक एवं परमेश सिंह सोरी उपस्थित थे। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ परमानंद साहू ने राज्य में एनीमिया से पीड़ित महिलाओं एवं बच्चों की बढ़ती जनसंख्या एवं इस समस्या के रोकथाम के उपायों पर प्रकाश डाला। इसी तारतम्य में यहां की हेल्थ केयर शिक्षिका, कविता साहू ने बताया कि एनीमिया एक रक्त विकार है जिसके कारण थकान, कमजोरी, और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है और यह बच्चों के विकास और सीखने की क्षमता पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होने बच्चों को पौष्टिक आहार के संबंध में जानकारी दी ताकि बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाया जा सके। जन सामान्य में सुपोषण के प्रति जागरूकता लाने के लिए उन्हें हरी साग सब्जी प्रोटीन युक्त तिरंगा भोजन के बारे में बताया गया। 

इस कार्यक्रम के माध्यम से पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता प्रदर्शित करने के लिए गर्भावस्था के दौरान जीवन में पोषण की प्राथमिकता को ध्यान देने कहा गया। विभिन्न प्रकार के सब्जियां फल एवं अनाज में मिलने वाले विभिन्न उपयोगों पौष्टिक तत्वों के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं व बच्चों सहित 42 लोग उपस्थित रहे।




Related News
thumb

​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, प्रवेश अब 31 अगस्त तक

उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है


thumb

सालेम इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सालेम इंग्लिश स्कूल, रायपुर में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।


thumb

स्वतंत्रता दिवस पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में गूंजे राष्ट्रभक्ति और...

5 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में चल रहे पवन समयोपदेश वर्षा योग 2026 के शुभवसर पर विविध धार्मिक एवं दे...


thumb

सूर्यास्त के पहले ही उतारा गया तिरंगा, सरपंच-सचिव की लापरवाही उजागर

बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपोरा में सरपँच सचिव की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फहराए गये राष्ट्रीय तिरंगे झं...


thumb

पंचतत्वों के संतुलन और प्रकृति संरक्षण से ही मानव जीवन सुरक्षित : ड...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव प्रवास के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भारतरत्न अटल बिहारी...


thumb

कलेक्टर ने अपने निवास में किया ध्वजारोहण

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर के रामकृष्ण नगर स्थित अपने निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित...