जगदलपुर (वीएनएस)। जिले के थाना तोकापाल क्षेत्र में आज शनिवार की सुबह करीब 6 बजे एक महिला को जगदलपुर से बैलाडीला की ओर जा रही एक बस ने अपनी चपेट में ले लिया, महिला के ऊपर बस का पिछला पहिया चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के तत्काल बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकॉज भिजवाया दिया है। वहीं बस को अपने कब्जे में लेते हुए तोकापाल थाने ले जाया गया है। तोकापाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तोकापाल निवासी चमारिन बघेल उम्र 60 वर्ष अपने घर से सुबह किसी काम से निकली थी। इसी दौरान जगदलपुर से बैलाडीला के लिए निकली रॉयल ट्रैवल्स की बस ने उसे चपेट में ले लिया। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
कलेक्टर विलास भोसकर ने नीट कोचिंग संस्थान का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।
सरगुजा जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की बैठक कलेक्टर सह पदेन अध्यक्ष सरगुजा जिला खनिज संस्थान न्यास की अध्यक्षता में 02 मई 2025 को पूर्वान्...
भारतीय जीवन बीमा निगम, रायपुर मंडल की मंडल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन कल दि. 28/04/2025 को पंडरी स्थित मंडल कार्यालय, रायपुर में किया गया |
जिले के जिला शिक्षाधिकारी (डीईओ) एल. पी. पटेल द्वारा शिक्षकों को उनके मूल शाला में वापस भेजने के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कई शिक्षक अब तक अपनी सं...
वनांचल नगरी विकासखंड के क्लस्टर भवन गुहाननाला में मातृशक्ति संकुल दुगली की छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका ’’बिहान’’ अंतर्गत संभावित (लखपति दीदी) म...
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली।