सक्ती (वीएनएस)। जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिशन चौक, जैजैपुर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना में मोटरसाइकिल और हार्वेस्टर के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक सवार युवकों को बचने का मौका तक नहीं मिला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मालखरौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल मृतकों की पहचान और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हार्वेस्टर चालक के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमज...
बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और उत्तरजीविता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया गया। जिला...
जब हौसले मजबूत हों और लक्ष्य स्पष्ट हो, तो सामाजिक, आर्थिक और दिव्यांगता जैसी चुनौतियां भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं। दिव्यांगता शरीर की ...
सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत मंगलवार को कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कोण्डागांव जिले में विभिन्न शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों मे...
राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी के चौथे दिन विद्यार्थियों और आ...