संविदा भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू कल

Posted On:- 2025-10-05




कवर्धा (वीएनएस)। जिला खनिज न्यास (डी.एम.एफ.) कबीरधाम अंतर्गत विभिन्न रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया गया है। कलेक्टर सह अध्यक्ष डी.एम.एफ. कबीरधाम के अनुमोदन पश्चात् डी.एम.एफ. मद अंतर्गत रेडियोलॉजिस्ट, गायनेकोलॉजिस्ट, सर्जन तथा स्टॉफ नर्स के कुल 7 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक पात्र अभ्यर्थी अपने समस्त मूल दस्तावेजों सहित 06 अक्टूबर 2025 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कबीरधाम में आयोजित वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं।

रेडियोलॉजिस्ट, गायनेकोलॉजिस्ट तथा सर्जन के प्रत्येक पद के लिए एक लाख पचास हजार रुपये मासिक मानदेय तथा स्टॉफ नर्स के चार पदों के लिए बारह हजार रुपये प्रतिमाह का पारिश्रमिक डी.एम.एफ. वेतनमान के अनुसार स्वीकृत किया गया है। पंजीयन का समय दोपहर 11:00 से 1:30 बजे तक, पात्र सूची का प्रकाशन दोपहर 3 बजे तक, दावा आपत्ति के लिए 2 बजे से 2.30 तक निर्धारित किया गया है। दावा-आपत्ति निराकरण की प्रक्रिया दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ होगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।



Related News
thumb

भोरमदेव में महाचतुर शुद्धि सहस्र कलशम्: वैदिक व शैव आगम अनुष्ठानों ...

छत्तीसगढ़ के 'खजुराहो' के नाम से प्रसिद्ध ऐतिहासिक भोरमदेव महादेव मंदिर में महा दिव्य देशम् फाउंडेशन (एसएमडीडीएफ) एवं भोरमदेव सनातन तीर्थ समिति, कब...


thumb

सहकारिता क्षेत्र को और मजबूत बनाने पर दें जोर : केदार कश्यप

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को नई गति देने और बैंकिंग सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली।


thumb

छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव, डिप्टी सीएम साव ...

उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहे स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया।


thumb

दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में 29 को धूमधाम से मनाया जाएगा 'गुरु पूर्णिम...

दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड स्थित में नवोदय तीर्थ वर्षायोग चातुर्मास 2026 एवं अष्टान्हिका महापर्व के अंतर्गत प्रतिदिन मुनि संघ के पावन सानिध्य...


thumb

थर्मल ड्रोन से होगी बस्तर के जंगलों की हाई-टेक निगरानी

बस्तर वन मंडल में घने जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए थर्मल इमेजिंग ड्रोन से हाई-टेक निगरानी शुरू की गई है।


thumb

बदलते बस्तर का संदेश लेकर दिल्ली रवाना हुआ बस्तर का प्रतिनिधिमंडल

बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, सामाजिक परंपराओं और बदलते बस्तर की नई तस्वीर को राष्ट्रीय पटल पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से बस्तर के परगना मांझी