पहाड़ी कोरवा जनजातीय परिवारों को मिल रहा सपनों घर

Posted On:- 2025-10-07




रामकुमार का वर्षों पुराना सपना हुआ साकार

बलरामपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है जो वर्षों से पक्के मकान के सपने को अपने दिल में संजोए हुए थे। आज उनके सपनों को साकार रूप मिल रहा है। शासन और प्रशासन के सतत प्रयासों से पीएम जनमन योजना अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने का माध्यम बन गई है। विकासखंड राजपुर के ग्राम घटगांव के रामकुमार उन्हीं में से एक हैं जो इस परिवर्तन की सजीव मिसाल है पहाड़ी कोरवा रामकुमार बताते हैं कि इनके परिवार में पिता,पत्नी, तीन बच्चे रहते है और परिवार पहले मिट्टी से बने कच्चे घर में रहता था। बरसात के दिनों में घर की दीवारें टपकती और सर्दी के मौसम में ठंडी हवा परिवार के लिए असहनीय हो जाती थी। परिवार के लिए यह जीवन बहुत कठिन था। लेकिन आज वही परिवार अपने पक्के मकान में उजाले और सुरक्षा के साथ नई सुबह का स्वागत कर रहा है। राज्यपाल  डेका ने जब उन्हें चाबी सौंपी, तो रामकुमार की आँखें खुशी से नम हो गई। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन के द्वारा हमारे पक्के मकान का सपना साकार हुआ है। सरकार ने पक्का आवास देकर हमें जो सम्मान दिया है, उसे जीवन भर नहीं भूल पाएंगे कि पहले जिन कठिनाइयों में दिन गुजरते थे, आज उन्हीं जगहों पर खुशियों का बसेरा हो गया है। वे बताते है इस बार की दिवाली अपने नए घर में मनाएंगे और परिवार के साथ दीप जलाएंगे। उल्लेखनीय है कि केंद्र एवं राज्य सरकार के जनहित कल्याणकारी योजनाओं से जनजातीय एवं पहाड़ी कोरवा परिवारों के जीवन में परिवर्तन आ रहा है शासन प्रशासन के प्रयासों से बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पीएम जनमन अंतर्गत 3347 आवास स्वीकृत हुए है जिसमें से 1871 आवास पूर्ण कर लिया गया है। और कई लाभार्थी परिवार अब अपने नए मकानों में दीपावली मनाने की तैयारी कर रहे हैं। जो कि प्रशासन की सक्रियता का परिणाम है। प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतिम छोर तक विकास पहुँचाने का माध्यम बन रही है।जिसके अंतर्गत पीएम जनमन आवास से पहाड़ी कोरवा परिवार लाभान्वित होकर खुशी खुशी जीवन व्यतीत कर रहे है।



Related News
thumb

युवा उड़ान 2026 : युवाओं को शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और स्वरोजगार ...

शासकीय राम भजन राय एन.ई.एस. पीजी कॉलेज, जशपुर में आज युवा उड़ान 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्...


thumb

विशेष लेख : प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर जिले में बदली हजारों ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिले में हजारों परिवारों के जीवन में सकारात्मक ब...


thumb

नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा 1 नवंबर को

जिला प्रशासन जशपुर द्वारा संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू हो गई है। जिले के ...


thumb

छूटे हुए व नये पात्र युवा मतदाताओं के पंजीयन के लिए विशेष अभियान 31...

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. रायपुर के अनुपालन में जशपुर जिले में छूटे हुए एवं नये पात्र युवा मतदाताओं के पंजीयन के लिए 31 ...


thumb

महिला सुरक्षा को लेकर सजग प्रशासन, कलेक्टर ने सखी वन स्टॉप सेंटर का...

महिला सुरक्षा, संरक्षण और संवेदनशील मामलों के त्वरित निराकरण को लेकर जिला प्रशासन सजग है। कलेक्टर अमित कुमार ने शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग...


thumb

स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली मजबूती : सुकमा और कोंटा विकासखंड को मिले...

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है।