छूटे हुए व नये पात्र युवा मतदाताओं के पंजीयन के लिए विशेष अभियान 31 तक

Posted On:- 2026-10-24




जशपुरनगर (वीएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. रायपुर के अनुपालन में जशपुर जिले में छूटे हुए एवं नये पात्र युवा मतदाताओं के पंजीयन के लिए 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य ऐसे पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना है, जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है।

विशेष अभियान के अंतर्गत 17 वर्ष या उससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके युवाओं तथा 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र युवाओं के मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया को सुगम बनाया जाएगा। इसके लिए बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान केंद्र क्षेत्र में घर-घर भ्रमण करेंगे और प्रत्येक सप्ताह बुधवार और गुरुवार को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाते हुए मतदाता सूची में अपना पंजीयन अवश्य सुनिश्चित करें। पात्र नागरिक ईसीआईनेट मोबाइल ऐप अथवा भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट http://voter.eci.gov.in के माध्यम से फॉर्म-6 ऑनलाइन भरकर आवेदन कर सकते हैं।

विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए मतदाताओं से भी बीएलओ पुनः संपर्क करेंगे। अभियान के दौरान जिले के सभी स्कूलों एवं महाविद्यालयों में गठित निर्वाचक साक्षरता क्लब के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों को जानकारी दी जाएगी।

अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा स्कूल-कॉलेजों के निर्वाचक साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा।



Related News
thumb

एच.आई.वी. सघन प्रचार-प्रसार अभियान के तहत विकासखण्ड साजा में हुआ जन...

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) एवं छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशानुसार दिनांक 12 अगस्त 2026 से अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे इ...


thumb

बैठक 26 को

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गय...


thumb

कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता की लहर, 90 वि...

कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, मोहगाँव, साजा में मतदाता पंजीकरण हेतु विशेष शिविर एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयो...


thumb

सेवा सेतु से आसान हुई जनसेवा, जोगेंद्र वर्मा के नाम परिवर्तन की प्र...

छत्तीसगढ़ शासन की जनहितकारी पहल ‘सेवा सेतु – जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’ आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुलभ और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने ...


thumb

द्विफसली योजना के अंतर्गत ग्राम नवागांव में कृषकों को किया गया सरसो...

जिले में किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने तथा रबी मौसम में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रह...


thumb

वनांचल में कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार, मंत्री केदार कश्यप ने दो ...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत कांकेर जिले में ग्रामीण परिवहन सुविधा के विस्तार की दिशा में आज दो नए बस मार्गों पर सेवा शुरू हुई।