कवर्धा (वीएनएस)। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने गंभीर बीमारी से ग्रसित एक ग़रीब बच्चे के ईलाज के आर्थिक सहायता राशि दिलाई है।
जिले के विकासखंड पंडरिया अंतर्गत ग्राम अतरिया खुर्द के निवासी पुष कुमार साहू के सुपुत्र ढालेश्वर साहू जो कि सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। चिकित्सकों ने उन्हें बोनमेरो ट्रांसप्लांट की अत्यंत आवश्यकता बताई है। पीड़ित बच्चे के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। परिजन बच्चे के ईलाज में लगने वाली बड़ी राशि को लेकर चिंतित थे।
बच्चे के पिता पुष कुमार साहू ने क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई। सांसद पांडेय ने परिवार की पीड़ा को समझते हुए 23 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उक्त बच्चे के ईलाज हेतु प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष अंतर्गत वित्तीय सहायता के लिए अनुरोध किया। जिसके प्रतिउत्तर में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उक्त बच्चे के बीमारी के उपचार हेतु तीन लाख रूपए की राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से स्वीकृति दी गयी है। इसके लिए सांसद संतोष पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। इसके अलावा पार्टी के कार्यकर्ताओं व बच्चे के परिजनों ने प्रधानमंत्री मोदी व सांसद पांडेय का आभार व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमज...
बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और उत्तरजीविता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया गया। जिला...
जब हौसले मजबूत हों और लक्ष्य स्पष्ट हो, तो सामाजिक, आर्थिक और दिव्यांगता जैसी चुनौतियां भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं। दिव्यांगता शरीर की ...
सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत मंगलवार को कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कोण्डागांव जिले में विभिन्न शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों मे...
राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी के चौथे दिन विद्यार्थियों और आ...