दुर्ग (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य के 25वें स्थापना वर्ष (रजत जयंती) के उपलक्ष्य में आयुष विभाग जिला दुर्ग के तत्वधान में 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक 8 दिवस तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय दुर्ग में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा जिला स्तरीय योगाभ्यास किया गया। इसी क्रम में 11 अक्टूबर को स्कूली बच्चों को औषधीय गार्डन भ्रमण कराया जाएगा। 12 अक्टूबर को गुजराती भवन लुचकी पारा दुर्ग में जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर/मेलों का आयोजन, 13 अक्टूबर को जिला आयुर्वेद चिकित्सालय दुर्ग में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा जिला स्तरीय योगाभ्यास, 14 अक्टूबर को जिले में चयनित विजेताओं की राज्य स्तरीय योग नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 15 अक्टूबर को ’’हर दिन हर घर आयुर्वेद’’ विषय पर महाविद्यालय/विश्वविद्यालय स्तर पर संगोष्ठी कार्यक्रम, 16 अक्टूबर को शासकीय अधिकारी/कर्मचारियों के माता पिता एवं रिश्तेदारों का सियान जतन कार्यक्रम के तहत् प्रकृति परीक्षण कार्यक्रम तथा 17 अक्टूबर को राज्यस्तरीय आयुष कायाकल्प अवार्ड सेरेमनी का आयोजन कर 25 वर्षों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ आयुष चिकित्सकों का सम्मान किया जाएगा।
वन अधिकार अधिनियम, 2006 एवं पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम (पेसा) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला मुख्यालय नारायणपुर में ...
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (ब्डभ्व्) के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्वच्छता को बढ़ावा देने...
छत्तीसगढ़ की हॉकी अब रायपुर के मैदान से निकलकर दुनिया तक पहुंच रही है। राज्य में हॉकी को बढ़ावा देने खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित छत्तीस...
ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में नारायणपुर जिले में संचालित शासकीय रेशम...
नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर नम्रता जैन, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल , नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश ...
एक शब्द प्रतिदिन, ज्ञान का वृक्ष जीवन भर की भावना के साथ जिले की प्राथमिक शालाओं में संचालित शैक्षणिक नवाचार शब्दबीज को जिला प्रशासन ने एक नई दिशा ...