बेमेतरा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ रजत राज्योत्सव 2025 का आयोजन जिला मुख्यालय बेमेतरा में 2 से 4 नवम्बर 2025 तक बड़े हर्षोल्लास से किया जाएगा। यह आयोजन प्रतिदिन शाम 5 बजे से बेसिक स्कूल मैदान, बेमेतरा में संपन्न होगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में “माननीय विजय बघेल”, सांसद दुर्ग लोकसभा उपस्थित रहेंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि संस्थाओं के पदाधिकारी गण शामिल होंगे।
राज्योत्सव में जिले की लोककला, संस्कृति और पारंपरिक धरोहर की झलक प्रस्तुत की जाएगी। लोककला रंगों से सजे मंच पर कलाकार आरू साहू एवं नितिन दुबे अपनी शानदार प्रस्तुतियों से बेमेतरा की शाम को संगीतमय बनाएंगे। कार्यक्रम में विभागीय प्रदर्शनी, स्व-सहायता समूहों के उत्पाद, स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र होंगी।
जिला प्रशासन द्वारा राज्योत्सव की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं तथा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे परिवार सहित इस भव्य आयोजन में सम्मिलित होकर छत्तीसगढ़ की गौरवशाली यात्रा का हिस्सा बनें।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में सुकमा जिले में मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच ...
बस्तर संभागायुक्त डोमन सिंह ने शनिवार को सुकमा प्रवास के दौरान जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।
बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह शनिवार को एकदिवसीय क्षेत्रभ्रमण पर कोंटा पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर अमित कुमार एवं डिप्टी कमिश्नर बी.एस. सिदार भी उनके साथ मौ...
भीषण गर्मी और बढ़ते जल संकट के बीच लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार प्रया...
छत्तीसगढ़ में औद्योगिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज मंत्रालय (महानदी भवन) में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोज...
छत्तीसगढ़ सरकार वनाश्रित परिवारों के बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में निरंतर बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्...