मिर्जापुर (वीएनएस)। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के चुनार स्टेशन में बुधवार को एक ट्रेन की चपेट में आए छह यात्रियों की मौत हो गई है। हादसा इतना भयंकर था कि यात्रियों के क्षत-विक्षत शव के टुकड़े पटरियों पर बिखर गए। सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मिर्जापुर के जीआरपी इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कहा कि यात्री ट्रेन से उतरे, वहीं दूसरी तरफ से आई ट्रेन ने टक्कर मार दी, जिस कारण हादसा हो गया है। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मौके पर राहत बचाव का कार्य चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मिर्जापुर जिले के चुनार जंक्शन पर कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर गलत दिशा में रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। तभी तीन नंबर प्लेटफॉर्म से कालका मेल गुजरी। यात्री इसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना भयंकर था कि यात्रियों के चिथड़े उड़ गए।
बताया जा रहा है कि सभी यात्री गंगा स्नान करके दक्षिणांचल लौट रहे थे। हादसे का संज्ञान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया है। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
सीएम योगी ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के लिए बोला है। सीएम योगी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि सभी सोनभद्र की ओर से आने वाली प्रयागराज बरवाडीह पैसेंजर ट्रेन से बुधवार की सुबह चुनार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंचे थे। वहां से वाराणसी की ट्रेन पकड़ने के लिए उन्हें प्लेटफार्म पर जाना था। उन्होंने रेलवे ट्रैक से ही दूसरे प्लेटफार्म पर जाने की कोशिश की। इसी दौरान तेज गति से ट्रेन आ गई। श्रद्धालु जब तक संभलकर किनारे हो पाते, तब तक ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद चुनार स्टेशन पर चीख-पुकार मच गई। तत्काल मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर लग रहे आरोपों को लेकर कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर ज...
विश्व हिंदू परिषद ने आरोप लगाया कि फ्लाईदुबई विमान में हमले का शिकार हुए भारतीय पायलट स्मित मच्छार की राहुल, सोनिया और प्रियंका गांधी ने सराहना नही...
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया है कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में फॉर्म-7 का इस्तेमाल कर मुस्लिम मतदाताओं को बाहर करने की साजिश ह...
दिल्ली में इंडिया गेट के पास आप कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर उनके इस्तीफे की मांग की।
जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकारों से कथित बदसलूकी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार कि...
भाजपा ने राज्यसभा चुनाव और महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।