वन मंत्री ने 5 करोड़ 74 लाख 14 हजार रूपये से निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

Posted On:- 2025-11-07




83 लाख 51 हजार रूपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण

नारायणपुर (वीएनएस)। राज्य सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप के द्वारा जिले के ग्राम खोड़गांव में आयोजित लाकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। वन मंत्री केदार कश्यप ने जिले वासियों के लिए 05 करोड़ 74 लाख 14 हजार रुपए से निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर सौगात दी।

उन्होंने जनपद पंचायत नारायणपुर एवं ओरछा अंतर्गत 04 करोड़ 90 लाख 63 हजार रूपये से निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और खोड़गांव में मिनी स्टेडियम इरकभट्टी में उप स्वास्थ्य केन्द्र हेतु 83 लाख 51 हजार रूपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।

वन मंत्री केदार कश्यप ने लाईवलीहुड कॉलेज में संचालित नक्सल आत्मसमर्पित एवं पीड़ित पुर्नवास केन्द्र का उन्नयन कार्य हेतु 03 लाख 88 हजार रूपये, प्राथमिक शाला गोटाजम्हरी एवं कौशलनार में नवीन शाला भवन हेतु 14-14 लाख 16 हजार रूपये, प्राथमिक शाला नेतानार में नवीन शाला भवन हेतु 17 लाख 96 हजार रूपये, प्राथमिक शाला एवं उच्चतर प्राथमिक शाला ईरको में नवीन बालक बालिका शौचालय निर्माण हेतु 08 लाख रूपये, ग्राम करलखा में सांस्कृति मंच निर्माण कार्य हेतु 13 लाख 40 हजार रूपये, करलखा के आंगनबाड़ी केन्द्र में बाउंड्रीवाल हेतु 02 लाख 40 हजार रूपये, ग्राम खड़कागांव के बिंजली डेम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसीत कर स्थानीय ग्रामीणों के जीविका समर्थन, आय अर्जन और आर्थिक गतिविधियों के लिए कौशल विकास हेतु आवश्यक व्यवस्था हेतु 13 लाख 77 हजार रूपये, ग्राम सोनपुर में सामुदायिक शेड निर्माण हेतु 05 लाख 20 हजार रूपये, सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 20 लाख रूपये, खेल मैदान समतलीकरण कार्य हेतु 10 लाख रूपये, प्राथमिक शाला कचोरा में नवीन शाला भवन हेतु 16 लाख 40 हजार रूपये, प्राथमिक एवं उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय धौड़ाई, प्राथमिक शाला छोटेफरसगांव, गायतापारा, कुरूषनार, हाथीबेड़ा, माध्यमिक शाला महिमागवाड़ी, ज्ञान ज्योति शाला मांझीपारा देवगांव में नवीन शाला भवन हेतु 16 लाख 40 हजार रूपये, आंगनबाड़ी केन्द्र कांकेरबेड़ा 02, तारागांव 02, लहसूनपदर, बागडोंगरी, मड़ागड़ा, छोटेकुम्हारी, टिरकानार, सुलेंगा नयापारा, धौड़ाई 03 दण्डवन में भवन निर्माण हेतु 03 लाख 69 हजार रूपये, टसर केन्द्र गोटाजम्हरी, एड़का, सुपगांव में वर्किंग शेड सह शौचालय निर्माण हेतु 11 लाख 23 हजार रूपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धौड़ाई में अतिरिक्त कक्ष हेतु 9 लाख 68 हजार रूपये, ग्राम कच्चापाल के जलप्रपात को पर्यटन स्थल के रूप में विकसीत कर स्थानीय ग्रामीणों के जीविका समर्थन, आय अर्जन और आर्थिक गतिविधियों के लिए कौशल विकास हेतु आवश्यक व्यवस्था हेतु 11 लाख 92 हजार रूपये, उपस्वास्थ्य केन्द्र गारपा का उन्न्यन कार्य हेतु 03 लाख 07 हजार रूपये, सोनपुर रोड मार्ग पर निर्मित मिनी बायोडायवर्सिटी पार्क में सुरक्षा कार्य हेतु 10 लाख 15 हजार रूपये, बेलगांव, करलखा और ब्रेहबेड़ा में 1.50 मीटर आरसीसी पुलिया हेतु 05-05 लाख रूपये, ग्राम सुलेंगा और सुलेंगा गुरिया में सीसी रोड हेतु 03.50-03.50 लाख रूपये, ग्राम सालेभाट और पुसागांव में आरसीसी नाली निर्माण हेतु 04.50 लाख रूपये, खड़कागांव में आरसीसी नाली निर्माण 1.50 मीटर हेतु 05 लाख रूपये तथा ग्राम खैराभाट, बिंजली और तेलसी में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 05-05 लाख रूपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, नगर पालिका के अध्यक्ष इन्द्रप्रसाद बघेल, छोटेडोंगर सरपंच संध्या पवार जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष पिंकी उसेंडी, पुलिस अधिक्षक रॉबिनसन गुड़िया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मंडावी, जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य, नगर पालिका के पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक, पत्रकारगण उपस्थित थे।




Related News
thumb

दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में 29 को धूमधाम से मनाया जाएगा 'गुरु पूर्णिम...

दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड स्थित में नवोदय तीर्थ वर्षायोग चातुर्मास 2026 एवं अष्टान्हिका महापर्व के अंतर्गत प्रतिदिन मुनि संघ के पावन सानिध्य...


thumb

थर्मल ड्रोन से होगी बस्तर के जंगलों की हाई-टेक निगरानी

बस्तर वन मंडल में घने जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए थर्मल इमेजिंग ड्रोन से हाई-टेक निगरानी शुरू की गई है।


thumb

बदलते बस्तर का संदेश लेकर दिल्ली रवाना हुआ बस्तर का प्रतिनिधिमंडल

बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, सामाजिक परंपराओं और बदलते बस्तर की नई तस्वीर को राष्ट्रीय पटल पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से बस्तर के परगना मांझी


thumb

मुख्यमंत्री साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को सपत्नीक श्रीमती कौशल्या साय के साथ विश्वप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुं


thumb

अंबेडकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित शि...

राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से अस्पताल में हड़कंप मच गया


thumb

सूरजपुर में पुलिस टीम पर हमले का मामला: 15 नामजद समेत 100-150 ग्राम...

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मदननगर गांव में पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के संबंध मे...