सूरजपुर में पुलिस टीम पर हमले का मामला: 15 नामजद समेत 100-150 ग्रामीणों पर FIR, आरोपियों की तलाश तेज

Posted On:- 2026-07-28




सूरजपुर (वीएनएस)। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मदननगर गांव में पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के संबंध में 15 नामजद आरोपियों सहित 100 से 150 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई को प्रतापपुर थाना पुलिस की टीम पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने मदननगर गांव पहुंची थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस दल पर लाठी-डंडों, फरसा और टंगिया जैसे धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में एसडीओपी समेत दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, जिनका उपचार कराया गया।


घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 15 नामजद और 100 से 150 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला, बलवा, शासकीय कार्य में बाधा तथा अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हमले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है। घटनास्थल के साक्ष्यों और उपलब्ध वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है और स्थिति पर पुलिस की लगातार नजर बनी हुई है।



Related News
thumb

अंबेडकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित शि...

राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से अस्पताल में हड़कंप मच गया


thumb

BSP लोहा चोरी मामला: CISF के 7 जवान सस्पेंड, सुरक्षा व्यवस्था पर उठ...

भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में करोड़ों रुपये के लौह स्क्रैप और ऑस्ट्रेलियन कोक चोरी के हाई-प्रोफाइल मामले में कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। सुर...


thumb

भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट गठन की प्रक्रिया शुरू, रक्षा मंत्री ...

छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण पहल के तहत भारतीय सेना में "बस्तर रेजिमेंट" के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह...



thumb

शिक्षक नहीं तो स्कूल नहीं! कोंडागांव में ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल ...

कोंडागांव जिले के माकड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम रांधना के अमोड़ीपारा शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा