रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में VSK ऐप के जरिए ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था का शिक्षकों ने विरोध तेज कर दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने साफ चेतावनी दी है कि यदि VSK ऐप की तकनीकी समस्याओं के आधार पर किसी शिक्षक का वेतन रोका गया या कटौती की गई, तो संगठन डीपीआई कार्यालय का घेराव करेगा।
संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने कहा कि शिक्षा विभाग शिक्षकों के साथ दमनात्मक और तानाशाही रवैया अपना रहा है। उनका कहना है कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में शिक्षकों का पूरा ध्यान विद्यार्थियों की पढ़ाई पर होना चाहिए, लेकिन विभाग तकनीकी खामियों से जूझ रहे VSK ऐप के जरिए अनावश्यक दबाव बना रहा है।
संघ के अनुसार प्रदेश के कई ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों, खासकर बस्तर और सरगुजा संभाग में इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या है। लॉगिन, ओटीपी, जीपीएस, सर्वर डाउन, ऐप क्रैश और उपस्थिति अपडेट नहीं होने जैसी दिक्कतों के कारण समय पर अटेंडेंस दर्ज नहीं हो पा रही है। बारिश और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षकों को स्कूल पहुंचने में भी परेशानी होती है।
शिक्षक संघ ने यह भी आरोप लगाया कि निजी मोबाइल और इंटरनेट रिचार्ज का अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी शिक्षकों पर डाला जा रहा है। साथ ही लोकेशन ट्रैकिंग जैसी व्यवस्था से निजता का उल्लंघन हो रहा है।
संयुक्त शिक्षक संघ ने शासन से VSK ऐप की तकनीकी खामियों को दूर करने या वैकल्पिक उपस्थिति व्यवस्था लागू करने की मांग की है। संगठन ने स्पष्ट कहा है कि यदि किसी शिक्षक के खिलाफ ऐप के आधार पर दंडात्मक कार्रवाई की गई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन के साथ डीपीआई कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से अस्पताल में हड़कंप मच गया
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मदननगर गांव में पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के संबंध मे...
भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में करोड़ों रुपये के लौह स्क्रैप और ऑस्ट्रेलियन कोक चोरी के हाई-प्रोफाइल मामले में कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। सुर...
छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण पहल के तहत भारतीय सेना में "बस्तर रेजिमेंट" के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह...
कोंडागांव जिले के माकड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम रांधना के अमोड़ीपारा शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा