दुर्ग (वीएनएस)। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में करोड़ों रुपये के लौह स्क्रैप और ऑस्ट्रेलियन कोक चोरी के हाई-प्रोफाइल मामले में कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अपने सात जवानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार, सीआईएसएफ के स्थानीय अधिकारियों ने सात जवानों के निलंबन की पुष्टि की है, हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई हाल ही में उजागर हुए स्क्रैप और कोक चोरी के संगठित सिंडिकेट से जुड़ी जांच के आधार पर की गई है।
इससे पहले करोड़ों रुपये के इस घोटाले के सामने आने के बाद भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने आंतरिक जांच शुरू की थी। जांच रिपोर्ट में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर महाप्रबंधक (जीएम) हिमांशु भूषण मलिक, इंजीनियर एसोसिएट मनोज कुमार देवांगन तथा नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारी धनंजय वर्मा को निलंबित किया गया था।
विभागीय जांच के बाद दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महाप्रबंधक हिमांशु भूषण मलिक और इंजीनियर मनोज कुमार देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है।
भिलाई स्टील प्लांट में सामने आए इस बड़े चोरी कांड ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सीआईएसएफ के जवानों पर हुई कार्रवाई के बाद जांच का दायरा और बढ़ने की संभावना है। पुलिस, बीएसपी प्रबंधन और संबंधित एजेंसियां पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हैं, ताकि चोरी में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से अस्पताल में हड़कंप मच गया
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मदननगर गांव में पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के संबंध मे...
छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण पहल के तहत भारतीय सेना में "बस्तर रेजिमेंट" के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह...
कोंडागांव जिले के माकड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम रांधना के अमोड़ीपारा शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा