बीजापुर (वीएनएस)। कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशन एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी कांता मसराम के मार्गदर्शन में जिलेभर में बाल सुरक्षा पखवाड़ा के तहत बाल संरक्षण के विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को लैंगिक अपराधों, नशे, बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से सुरक्षित रखना तथा बाल अधिकारों के प्रति समाज और अभिभावकों की भूमिका को सशक्त बनाना है।
जिले के सभी वार्डों में सघन जागरूकता अभियान- विकासखंड भैरमगढ़ के सभी वार्डों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, एक युद्ध नशे के विरुद्ध, पोषण भी पढ़ाई भी, बाल विवाह मुक्त बीजापुर जैसे विषयों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के दौरान स्कूलों, आश्रमों, कॉलेजों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों को बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों एवं अधिनियमों की जानकारी दी जा रही है।
लैंगिक अपराधों के प्रति सख्त प्रावधान- अधिकारियों ने बताया कि पॉक्सो अधिनियम POCSo Act के तहत बच्चों को किसी भी प्रकार से गलत दृष्टि से घूरना, पीछा करना, रास्ता रोकना या अनुचित तरीके से छूना लैंगिक अपराध की श्रेणी में आता है।
इसी प्रकार, किशोर न्याय अधिनियम में यह प्रावधान है कि यदि कोई व्यक्ति किसी बच्चे को नशा कराता है या नशे का सामान बेचता है, तो उसे 1 लाख रुपये जुर्माना एवं 2 वर्ष की सजा हो सकती है।
गोपनीयता और न्याय का संरक्षण- लैंगिक अपराध के मामलों में पीड़ित की पहचान और गोपनीयता बरती जाएगी। दोष सिद्ध होने की स्थिति में कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान है।
बाल अधिकारों की रक्षा में समाज की भागीदारी आवश्यक -कलेक्टर मिश्रा कलेक्टर संबित मिश्रा ने कहा, श्बाल सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं बल्कि समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। हर अभिभावक, शिक्षक और नागरिक को बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।
सहायता और हेल्पलाइन- जागरूकता अभियान के दौरान नागरिकों और बच्चों को निम्न हेल्पलाइनों की जानकारी दी गई चाइल्ड हेल्पलाइनः 1098, महिला हेल्पलाइनः 181, अभियान में शामिल अधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रचार-प्रसार कार्य में शीला भारद्वाज जिला महिला संरक्षण अधिकारी, नवीन मिश्रा संस्थागत देखरेख संरक्षण अधिकारी, संदीप चिड़ेम, राजकुमार निषाद, अविनास नायक, राजेश मड़े, सतीश कुरसम, रंजीता, पुष्पा, कुशमलता चाइल्ड हेल्पलाइन की सक्रिय भूमिका रही।
जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश राज्य...
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं रेनू प्रकाश जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के अन्तर्गत बेटी ब...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आधार, सेवा सेतु, सामान्...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं विभिन्न योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
वनमण्डल की बड़ी कार्यवाहीः सन्ना वन परिक्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाकर वनभूमि मुक्त, तत्काल प्रारंभ किया गया पौध रोपण किया गया वन एवं वन्यजीव संरक्ष...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारपूर्ण कार्य करने वाले कृषकों को श्डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया ज...