शासन द्वारा व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए सेवा सेतु की पहल महत्वपूर्ण : कलेक्टर

Posted On:- 2026-07-25




राजनांदगांव (वीएनएस)। कलेक्टर जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आधार, सेवा सेतु, सामान्य सेवा केन्द्र (सीएससी) संचालकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला हुआ। 

कार्यशाला में राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के आधार, सेवा सेतु, सीएससी संचालकों के कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि शासन जनमानस के जीवन को आसान बनाने के लिए कार्य कर रही है। जिसमें हमारी भागीदारी होना चाहिए। जनमानस के हितों के लिए सभी को प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करें। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करने कहा। उन्होंने कहा कि शासन की इस महती योजना से नागरिकों को बिजली के बिल से मुक्ति मिल जाएगी। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीएससी सेंटर संचालक को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिथ्या एवं भ्रामक खबरें फैलाने वाले तथा कार्य में लापरवाही करने वाले संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी आधार, सेवा सेतु, सामान्य सेवा केन्द्र संचालक समाज एवं देश के विकास के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए सेवा सेतु की पहल की गई है। जिसमें प्रशासनिक सेवाओं को आम नागरिक तक सरल, त्वरित व डिजिटल माध्यम से पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आय, जाति, निवास, विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, राजस्व सहित 570 से अधिक सेवाएं एक ही ऑनलाईन प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराई गई हैं।

कलेक्टर ने सीएससी सेंटर के सुचारू संचालन के लिए कम्प्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आय, जाति, निवास सहित अन्य सेवाओं में लगने वाले आवश्यक दस्तावेज की सूची बनाकर नागरिकों को जानकारी दें। जिससे कार्यों में एकरूपता आएगी और लोगों का विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सभी संचालक बेहतर तरीके से कार्य करें तथा इस बात का ध्यान रखें कि नागरिकों के प्रकरणों का निरस्तीकरण न हो। उन्होंने सभी एसडीएम को आधार सेवा पोर्टल के तहत लंबित प्रकरणों तथा निरस्त प्रकरणों की समीक्षा करने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि जिस तरह सेतु से आवागमन मजबूत बनता है, उसी तरह जनमानस की सेवा के लिए सभी समन्वित एवं प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करेंगे एवं सेवा सेतु कार्यों में गति लाएं। एसडीएम एवं तहसीलदार सेवा सेतु के कार्यों की समीक्षा करें एवं इस कार्य को बेहतर बनाएं। कलेक्टर ने आधार, सेवा सेतु, सामान्य सेवा केन्द्र संचालकों से बात की तथा उन्हें जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने कहा। उन्होंने कहा कि समस्याओं के निराकरण के लिए पटवारी आवेदनकर्ता को फोन लगाएं एवं संदेश भी भेज सकते हैं, जिसके बेहतर परिणाम मिलेंगे।

कार्यशाला में स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर आधार प्रभात सिंह ने कहा कि सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी निष्ठापूर्वक कार्य करें। दस्तावेजों का आकलन एवं सत्यापन कर अपलोड करें। कार्यशाला को यूआईडीएआई हैदराबाद खुर्शीद आलम, आधार राज्य मैनेजर प्रभात सिंह, सीएससी राज्य प्रमुख  जयनारायण पटेल, सीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज हरदेव, राजपत्र कार्यालय के पवन आईन्ड, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय एवं अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा ने भी संबोधित किया। जिला ई-डिस्ट्रिक प्रबंधक सौरभ मिश्रा ने बताया कि पहले तीन सेवाएं-राजस्व, नगरीय, पंचायत क्षेत्र में सेवाएं दी जा रही थी। जिसका दायरा बढ़ाकर विभिन्न विभागों को शामिल करते हुए 570 सेवाएं दी जा रही हैं। जिसके माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को समय-सीमा में सेवाएं सरलता पूर्वक आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने प्रजेंटेशन के माध्यम से तीनों जिलों में आवेदन तथा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यशाला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आधार, सेवा सेतु, सीएससी संचालकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम जीआर मरकाम, एसडीएम राजनांदगांव गौतम पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव अनिकेत साहू, एसडीएम डोंगरगढ़ विश्वास कुमार, डिप्टी कलेक्टर श्रीकांत कोराम, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक तिवारी, डिप्टी कलेक्टर अमिय श्रीवास्तव, सहायक जिला ई-प्रबंधक  आशीष स्वर्णकार, जिला आधार समन्वयक अंकित सिंह एवं अन्य अधिकारी सहित राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के आधार, सेवा सेतु, सीएससी संचालक उपस्थित रहे।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री साय के मंशा के अनुरूप वनांचल के पंडो बच्चों तक पहुंची श...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के अंतिम छोर तक शिक्षा, पोषण और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प को लगातार साका...


thumb

नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ युवाओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

मेरा युवाभारत, जशपुर द्वारा शासकीय रामभजन राय (एन.ई.एस.) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर में 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत' विषय पर जिला स्तरीय सांस...


thumb

जशपुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ,’240...

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को जशपुर के अंतरराष्ट्रीय स्तर के एस...


thumb

मन की बात करोड़ों नागरिकों को एक साझा उद्देश्य से जोड़ने का सशक्त म...

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रविवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में रायगढ़ के अधिवक्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रि...


thumb

आदिवासी छात्रावासों की अधीक्षिकाओं को जीवन कौशल, लैंगिक समानता एवं ...

।जनजातीय क्षेत्रों की किशोरियों को आत्मविश्वासी, जागरूक और जीवन की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए सक्षम बनाने की दिशा में आदिवासी विकास...


thumb

यूडीआईडी कार्ड शिविर से अब तक 140 दिव्यांगजनों को मिली नई पहचान

दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से सरल एवं समयबद्ध रूप से जोड़ने के उद्देश्य से बलरामपुर जिले में जिला अस्पताल में प्रत्येक शुक्...