किशोरी बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण

Posted On:- 2026-07-25




कोंडागांव (वीएनएस)। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं रेनू प्रकाश जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के अन्तर्गत बेटी बचाओ बेटी पढाओ के तहत किशोरी बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण जिला के विकास खण्ड़ स्तर चिन्हाकिंत शासकीय हाई स्कूल ड़ोगरीगुड़ा, शासकीय हाई स्कूल गिरोला, शासकीय हाई स्कूल फूकागिरोला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मुलमुला, स्कूलों में दिया गया। 

इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य किशोरी बालिकाओं में आत्म विश्वास विकसित करना उन्हें अपने सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना, तथा विपरित प्ररिस्थितियों में स्वयं की रक्षा करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना था। प्रशिक्षण के दौरान प्राशिक्षकों द्वारा किशोरी बालिकाओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनिकों का व्यावहारिक अभ्यास करया गया। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार के छेड़छाड़, हिंसा या अपातस्थिति में धर्ये पूर्वक निर्णय लेने एवं तत्काल सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई। किशोरी बालिकाओं को चाइल्ड हेल्प लाइन न0 1098, महिला हेल्प लाइन न0 181, साइबर हेल्प लाइन न0 1930, बच्चों की सुरक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के उदेश्य, बालिका शिक्षा, लैंगिक समानता बाल विवाह रोकथाम महिलाओं के अधिकारों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

उपस्थित किशोरी बालिकाओं को शिक्षा,सुरक्षा, एवं समान अवसर उपल्ब्ध कराने तथा उनके सर्वागीण विकास में सहयोग करने की पहल की गई। इस अवसर पर जिला महिला सशक्तिकरण केद्र, महिला एवं बाल विकास विभाग, से रीना सिंह जिला मिशन समन्वयक, माधुरी उसेण्डी जेण्डर विशेषज्ञ, स्कूल प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिका, किशोरी बालिकाएं उपस्थित रहे। 




Related News
thumb

मुख्यमंत्री साय के मंशा के अनुरूप वनांचल के पंडो बच्चों तक पहुंची श...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के अंतिम छोर तक शिक्षा, पोषण और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प को लगातार साका...


thumb

नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ युवाओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

मेरा युवाभारत, जशपुर द्वारा शासकीय रामभजन राय (एन.ई.एस.) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर में 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत' विषय पर जिला स्तरीय सांस...


thumb

जशपुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ,’240...

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को जशपुर के अंतरराष्ट्रीय स्तर के एस...


thumb

मन की बात करोड़ों नागरिकों को एक साझा उद्देश्य से जोड़ने का सशक्त म...

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रविवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में रायगढ़ के अधिवक्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रि...


thumb

आदिवासी छात्रावासों की अधीक्षिकाओं को जीवन कौशल, लैंगिक समानता एवं ...

।जनजातीय क्षेत्रों की किशोरियों को आत्मविश्वासी, जागरूक और जीवन की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए सक्षम बनाने की दिशा में आदिवासी विकास...


thumb

यूडीआईडी कार्ड शिविर से अब तक 140 दिव्यांगजनों को मिली नई पहचान

दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से सरल एवं समयबद्ध रूप से जोड़ने के उद्देश्य से बलरामपुर जिले में जिला अस्पताल में प्रत्येक शुक्...