बीजापुर में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत मतदाता गणना पत्रक का वितरण जारी

Posted On:- 2025-11-08




कलेक्टर ने सभी मतदाताओं से अपील कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करने की अपील की

बीजापुर (वीएनएस)। विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 Special Intensive Revision के तहत बीजापुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 165 बीजापुर-4 में बीएलओ द्वारा आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संबित मिश्रा को गणना पत्रक प्रदाय किया गया।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कार्य 4 नवम्बर 2025 से प्रारंभ हो चुका है, जो 4 दिसम्बर 2025 तक जारी रहेगा। इस अवधि में बीएलओ घर-घर जाकर वर्ष 2025 की मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं को पूर्व मुद्रित गणना पत्रक की दो प्रतियाँ प्रदान कर रहे हैं। इन गणना पत्रकों में मतदाताओं का मतदान केंद्र क्रमांकए सरल क्रमांक एवं अन्य विवरण पहले से अंकित हैं।

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, गणना पत्रक के साथ मतदाताओं से दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा रही है। बीएलओ द्वारा गणना पत्रक की एक प्रति मतदाता को पावती स्वरूप प्रदान की जाएगी, जिसे मतदाता को सुरक्षित रखना होगा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संबित मिश्रा ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ को सभी आवश्यक जानकारी एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो उपलब्ध कराएं और जागरूक नागरिक एवं मतदाता होने का दायित्व निभाएं।




Related News
thumb

रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, घर में मिले पति-पत्नी और...

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित एक किराए के मकान में एक ही परिवार के


thumb

रिकेश ने विधानसभा में उठाया राशन वितरण में गड़बड़ी का मुद्दा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कथित अनियमितताओं का गंभीर मुद्दा उठाया


thumb

विधानसभा में गूंजा BSP लोहा चोरी का मामला, रिकेश सेन ने उठाई जांच क...

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पंचम एवं अंतिम दिवस शुक्रवार को शून्यकाल के दौरान वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने भिलाई स्टील प्लांट में पि


thumb

गरीबों का आवास रोका, घोटालों को संरक्षण दिया, चर्चा से भागना विपक्ष...

छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री एवं गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने विपक्ष पर तीखा...


thumb

विधानसभा में भावना बोहरा ने उठाए महिला सुरक्षा, पोषण और किसानों के ...

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, पोषण आहार और कबीरधाम जिले की खाद्यान्न भंड...


thumb

40 करोड़ की सड़क योजना अटकी, कोतबा-बागबहार मार्ग बना ‘मौत का रास्ता’

जशपुर जिले में कोतबा से बागबहार को जोड़ने वाला 13 किलोमीटर लंबा मुख्य मार्ग इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। करीब 40 करोड़ रुपये की ...