बस्तर ओलंपिक: कांकेर में जिला स्तरीय प्रतियोगिता 12 से 14 तक

Posted On:- 2025-11-09




कांकेर (वीएनएस)। बस्तर ओलंपिक का जिला स्तरीय प्रतियोगिता 12 से 14 नवम्बर तक कांकेर स्थित शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता में तीरंदाजी प्रतियोगिता शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर कांकेर में आयोजित होगी, शेष सभी प्रतियोगिताएं नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी ने अधिकारियों की बैठक लेकर जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उनके द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को जिला मुख्यालय तक लाने के लिए खुली वाहनों का उपयोग नहीं करने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया, साथ ही भोजन, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं पर भी विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए गए। विभिन्न प्रकार के दायित्वों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने कहा गया, क्रीड़ा स्थल पर चिकित्सा दल की ड्यूटी भी लगाने के निर्देश दिए गए। 

बैठक के दौरान बताया गया कि बस्तर ओलंपिक के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में एथलेटिक्स-100 मी., 200 मी. और 400 मी., लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपूट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो 4X100 मी. रिले रेस, तीरंदाजी, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, हॉकी, कराते, व्हॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग तथा महिला सीनियर वर्ग के लिए रस्साकस्सी की प्रतियोगिता होगी। जूनियर वर्ग में बालक-बालिकाओं के लिए आयु सीमा 14 से 17 वर्ष निर्धारित है, वहीं सीनियर वर्ग में महिला-पुरूष दोनों वर्ग के लिए आयुबंधन नहीं है। 



Related News
thumb

लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग व शिकायतें, ...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के सुदूर ग्राम पंचायत रीरी में जनसमस्या निवारण समाधान शिविर का आयोजन किया गया। रीरी क्लस्टर ...


thumb

कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन के 24 घंटे में 8 साल से बिस्तर में पड़े मह...

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू को कलेक्टर जनदर्शन में बीते मंगलवार को पति के द्वारा दिए आवेदन के 24 घंटे में ही 8 साल से बिस्तर में पड़े पत्नी का आधार अप...


thumb

विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक रायमुनी भगत ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जशपुर वन मंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र जशपुर, सन्ना सहित जिले के सभी वन परिक्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण वृ...


thumb

जिले में कॉस्मेटिक दुकानों, वेटनरी भंडार व जिला अस्पताल की दवाओं की...

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग जशपुर द्वारा 04 से 06 जून 2026 तक विशेष जांच अभियान चलाया गया। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार ...


thumb

जशपुर में मेडिकल कॉलेज शुरू करने की तैयारियां शुरू, विशेषज्ञ टीम ने...

जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा क...


thumb

विश्व पर्यावरण दिवस पर रायपुर में जशपुर वन मंडल के वनोपज व हस्तशिल्...

जशपुर वन मंडल द्वारा स्थानीय वनोपज एवं पारंपरिक संसाधनों से तैयार किए जा रहे उत्पाद अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइन और उपयोगिता के कारण लगाता...