शिक्षित महिलाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, पंजीयन प्रक्रिया जारी

Posted On:- 2025-11-10




सुकमा (वीएनएस)। जिले की शिक्षित बेरोजगार महिलाओं के लिए जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सुकमा में कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से  संध्या 05 बजे तक रोजगार के लिए पंजीयन कार्य किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में “लिवियन सॉल्यूशन प्रा. लि. (बेंगलुरु)” के माध्यम से टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, बेंगलुरु में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। 

कैंप में चयनित अभ्यर्थियों को निःशुल्क रहने और खाने की सुविधा के साथ अच्छा वेतन मिलेगा। सुपरवाइजर 50 पद हेतु आयु 21 से 35 वर्ष, योग्यता स्नातक, वेतन 20,000रू प्रति माह होगा और मोबाइल असेंबली लाइन ऑपरेटर 1000 पद हेतु आयु 18 से 30 वर्ष, योग्यता 10वीं पास, वेतन 18,000रू प्रति माह होगा। आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, शैक्षणिक अंकसूची एवं 4 पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है। इच्छुक महिलाएं जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सुकमा में दूरभाष क्रमांक 6263329055, 8319799339 में संपर्क कर सकती हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 25 नवंबर निर्धारित की गई है।




Related News
thumb

सुकमा में साइबर अपराधों के प्रति स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक

कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सुकमा जिले में व्यापक स्तर पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में...


thumb

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने निःशुल्क चूजों का वितरण, आजीविक...

कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक डॉ. संदीप इंदुरकर के मार्गदर्शन में जिले के छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुक...


thumb

समय-सीमा में सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करें :...

जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने जिला पंचायत सभाकक्ष में विभागवार समीक्षा बैठक लेकर शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के सम...


thumb

लॉर्ड्स में यास्तिका भाटिया की ऐतिहासिक उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ सिक्ख ...

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज़ यास्तिका भाटिया द्वारा इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर शानदार प्रदर्शन कर ऐतिहासिक ...


thumb

पिंक ई-रिक्शा से विधानसभा पहुंचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, महिला सश...

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और विधायक ललित...


thumb

बिलासपुर में बदमाशों का आतंक, ढाबा कर्मचारी को पीटकर की लूट

न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित एक ढाबे में आधी रात चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों क...