धान खरीदी केंद्रों पर सीसीटीवी और कड़ी निगरानी, अवैध धान रखने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Posted On:- 2025-11-11




भगत सिंह चौक से रैली-जुलूस पर पूर्ण प्रतिबंध-आदेशों का उल्लंघन करने पर होगी एफआईआर

एमसीबी (वीएनएस)। जिले में कानून और शांति व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक श्रीमती रतना सिंह की उपस्थिति में लॉ एंड ऑर्डर समीक्षा बैठक हुई। 

बैठक में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था, नशा मुक्ति अभियान, सड़क सुरक्षा, अवैध अतिक्रमण और सार्वजनिक व्यवस्था जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक की शुरुआत आगामी ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम की तैयारियों से हुई, जो 14 नवम्बर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में खोंगापानी से मनेंद्रगढ़ तक आयोजित होगा। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोजन पूर्णतः शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।

कलेक्टर ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर बिगाड़ने वाले किसी भी तत्व पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाहरी घुसपैठियों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, और शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। मनेंद्रगढ़ और चिरमिरी क्षेत्र में कब्जाधारियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई कर भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और बाजारों में लगे अवैध ठेले और कब्जे तत्काल हटाए जाएं, और हाईकोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन हो। अब सार्वजनिक स्थलों पर जन्मदिन पार्टी या निजी कार्यक्रम आयोजित करने वालों पर कार्रवाई होगी।

धान खरीदी केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि घुटरीटोला, चांटी, घुघरी और बौरीडांड जैसे संवेदनशील केंद्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी, सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, तथा अवैध धान रखने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। नशा मुक्त भारत अभियान पर बात करते हुए कलेक्टर ने नगर पालिकाओं, परिषदों और पंचायतों को रैली, पोस्टर और जन जागरूकता अभियान के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों पर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। एसपी रतना सिंह ने कहा कि खोंगापानी, चिरमिरी, भरतपुर और मनेंद्रगढ़ में साइबर सेल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कलेक्टर ने आदेश दिया कि नशा मुक्ति केंद्रों में मुफ्त दवाएं और उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, और मेडिकल स्टोर संचालकों से शपथ पत्र लेकर नशीली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई जाए। वहीं कोटपा एक्ट (COTPA Act) के तहत उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और सार्वजनिक स्थलों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू, गुटखा और बीड़ी-सिगरेट की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की जाए। राजस्व विभाग को बसोरपारा और लालपुर क्षेत्रों में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने और सीमांकन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। सड़क सुरक्षा के तहत ब्लैक स्पॉट्स की पहचान, खराब रेडियम स्टीकर बदलने, और आवारा पशुओं को सड़कों से हटाने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि लाइसेंस, इंश्योरेंस और नेत्र शिविर जैसी नागरिक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएं। फायर ब्रिगेड वाहनों की मरम्मत, खनिज, कोल माइनिंग, रेत और गिट्टी खदानों की निगरानी तथा अवैध परिवहन में लिप्त वाहनों की जब्ती और एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि भगत सिंह चौक से किसी भी प्रकार की रैली या जुलूस पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही बाल विवाह रोकथाम अभियान के तहत केल्हारी और भरतपुर में विशेष जनजागरूकता शिविर लगाने के निर्देश दिए।

ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर उन्होंने नगर प्रशासन को आदेश दिया कि सार्वजनिक मार्गों से सभी अवैध ठेले, वाहन और दुकानें हटाई जाएं, और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। कलेक्टर ने सख्त चेतावनी दी कि प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना करने वालों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि एमसीबी  जिला शांति, सुरक्षा और सुशासन का आदर्श मॉडल बने, यही हमारा लक्ष्य है।

इस बैठक में अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, अपर कलेक्टर विनायक शर्मा, एसडीओपी एलेक्स टोप्पो, तरशिला टोप्पो, दीपिका मिंज, एसडीएम लिंगराज सिदार, विजयेन्द्र सारथी, शशि शेखर मिश्रा, श्रीमती इंद्रा मिश्रा, तहसीलदार सुश्री श्रुति धुर्वे, विनीत कुमार सिंह, समीर शर्मा, शतरूपा साहू, सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे, परिवहन अधिकारी अनिल भगत, जिला आबकारी प्रभारी सुश्री शशिकला पैकरा, पशुपालन अधिकारी डॉ. तनवीर अहमद, तथा खनिज अधिकारी दयानंद तिग्गा, समस्त थाना प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




Related News
thumb

वन अधिकारों और पेसा कानून के बेहतर क्रियान्वयन के लिए ज़िला स्तरीय ...

वन अधिकार अधिनियम, 2006 एवं पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम (पेसा) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला मुख्यालय नारायणपुर में ...


thumb

डीपीएम ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण व स्वच्छता व्यवस्था को...

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (ब्डभ्व्) के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्वच्छता को बढ़ावा देने...


thumb

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को मिला वैश्विक मंच, जियोहॉटस्टार पर दुनिया देख ...

छत्तीसगढ़ की हॉकी अब रायपुर के मैदान से निकलकर दुनिया तक पहुंच रही है। राज्य में हॉकी को बढ़ावा देने खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित छत्तीस...


thumb

रेशम केंद्र नारायणपुर में मल्बरी ककून उत्पादन से महिला स्व-सहायता स...

ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में नारायणपुर जिले में संचालित शासकीय रेशम...


thumb

कलेक्टर, नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों ने किया शहर के विभिन्न स्थ...

नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर नम्रता जैन, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल , नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश ...


thumb

49 हजार बच्चों ने एक साथ सीखा सतर्क, सूरजपुर में शिक्षा का अनूठा प्...

एक शब्द प्रतिदिन, ज्ञान का वृक्ष जीवन भर की भावना के साथ जिले की प्राथमिक शालाओं में संचालित शैक्षणिक नवाचार शब्दबीज को जिला प्रशासन ने एक नई दिशा ...