जिले में अवैध धान खरीदी बिक्री पर करे कड़ी कार्रवाई : कलेक्टर व्यास

Posted On:- 2025-11-11




जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में अनुविभाग एवं तहसीलवार लंबित राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए विशेष अभियान चलाकर प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर व्यास ने जिले में 15 नवंबर से शुरू होने वाले धान खरीदी के मद्देनजर राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी सक्रिय एवं सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर सहकारी समितियों के माध्यम से धान खरीदी की जाएगी। जिले में कही भी अवैध धान की खरीदी या बिक्री नहीं होनी चाहिए। वाहनों के परिवहन पर लगातार नजर बनाए रखे। साथ ही एसडीएम, तहसीलदार अपने अधीनस्थ अमलों के साथ लगातार गश्त करे तथा चेकपोस्ट का भी निरीक्षण करे। कही भी अवैध धान के खरीदी, बिक्री एवं भंडारण की सूचना मिलने पर प्रकरण तैयार कर कड़ी कार्रवाई करें। साथ ही अवैध धान एवं संबंधित वाहन को जप्त करने की भी कार्यवाही करे। उन्होंने जिले में बनाए गए 21 चेकपोस्ट पर अंतर्जिला वाहनों की बेहतर निगरानी के लिए सीसीटीवी भी लगवाने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, जिले के एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अन्य राजस्व अधिकारी शामिल हुए।

राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर व्यास ने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी गंभीरतापूर्वक कार्य करते हुए नामांतरण, डायवर्सन, भू-अर्जन, त्रुटि सुधार, सीमांकन, स्वामित्व योजना, आर.बी.सी. 6-4 के प्रकरणों सहित सभी लंबित मामलों का समय-सीमा के भीतर निराकरण करें। उन्होंने स्वामित्व योजना, मसाहती गांव सर्वेक्षण, डिजिटल हस्ताक्षर से अभिलेख सत्यापन, किसान किताब में आधार प्रविष्टि, भू-नक्शा अद्यतन, भू-बंटन रिकार्ड दुरुस्ती और त्रुटि सुधार की प्रगति की भी समीक्षा की। साथ ही समय सीमा में सभी प्रकरणों को निराकृत करने को कहा। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के मैदानी अमलों आरआई एवं पटवारियों को लंबित प्रकरणों के निराकरण सुनिश्चित करने सक्रियता पूर्वक कार्य के लिए तत्पर किया जाए।

कलेक्टर ने बैठक में एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायालयों में लंबित प्रकरणों को भी अभियान चलाकर शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान कहा कि जनहित के मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और पारदर्शिता के साथ प्रकरणों का निराकरण किया जाए।



Related News
thumb

सुरक्षित और स्वच्छ भोजन के साथ स्ट्रीट फूड कारोबार को मिलेगा नया आयाम

प्रशिक्षण का उद्देश्य स्ट्रीट फूड कारोबारियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री तैयार करने और उपभोक्ताओं को स्वास्थ्यकर भोजन उपलब...


thumb

16 सितंबर को धमतरी में संभाग स्तरीय रोजगार मेला

जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16 सितंबर को संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्र...


thumb

शराब सेवन कर विद्यालय आने और अनधिकृत अनुपस्थिति के आरोप में व्याख्य...

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी, विकासखंड मगरलोड में पदस्थ व्याख्याता नारायण प्रसाद साहू को शराब का सेवन कर विद्यालय आने, शैक्षणिक कार्य प्र...


thumb

धमतरी के हर युवा तक पहुंचे सही अवसर

जिले के विद्यार्थियों, युवाओं, इच्छुक एवं मौजूदा उद्यमियों तथा स्टार्टअप्स को उपलब्ध अवसरों, योजनाओं एवं संस्थागत सहयोग से समय पर जोड़ने के उद्देश्...


thumb

विशेष लेख : घर बैठे आवेदन, समय पर प्रमाण पत्र—‘सेवा सेतु’ ने आसान क...

सरकारी कार्यालयों तक पहुंचना, आवेदन जमा करना, दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करना और प्रमाण पत्र मिलने तक बार-बार जानकारी लेना—ग्रामीण क्षेत्रों के ...


thumb

जनदर्शन प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद का सशक्त माध्यम : कलेक्टर

आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले...