निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने वाले ठेकेदारों पर कड़ी कार्यवाही करें : कलेक्टर व्यास

Posted On:- 2025-11-12




जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं सेतु विभाग के अधिकारियों बैठक लेकर प्रगतिरत, स्वीकृत और अप्रारंभ कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी कार्ययोजना के बारे में भी जानकारी बना कर प्रस्तुत करने को कहा।

बैठक में कलेक्टर व्यास ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने वाले ठेकेदारों पर कड़ी  कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को फील्ड निरीक्षण नियमित रूप से करने और कार्य की प्रगति की वास्तविक स्थिति पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पीएम जनमन से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से समस्त कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि पुल-पुलिया एवं सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होता है, बल्कि आमजन के जीवन स्तर में भी सुधार आता है। इन कार्यों से शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।




Related News

thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना ने भूपेन्द्र कुमार कर्ष के पक्के घर का सपना...

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमज...


thumb

शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर रहेगा व...

बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और उत्तरजीविता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया गया। जिला...


thumb

हौसले के आगे दिव्यांगता नहीं बनी बाधा

जब हौसले मजबूत हों और लक्ष्य स्पष्ट हो, तो सामाजिक, आर्थिक और दिव्यांगता जैसी चुनौतियां भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं। दिव्यांगता शरीर की ...


thumb

सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत मोहलई में 42 छात्राओं को मिली साइकिल

सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत मंगलवार को कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कोण्डागांव जिले में विभिन्न शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों मे...


thumb

‘वंदे मातरम' की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर छायाचित्र प्रदर्शनी

राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी के चौथे दिन विद्यार्थियों और आ...