दंतेवाड़ा (वीएनएस)। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बारसूर नगर पंचायत क्षेत्र में मतदाता सूची अद्यतन कार्य को लेकर निरंतर प्रगति पर है। इस क्रम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बारसूर द्वारा नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर गणना पत्रक (फॉर्म-6, 7, 8) का वितरण किया जा रहा है।
इसके साथ ही तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार कटेकल्याण द्वारा भाग संख्या 167 (कटेकल्याण-1), 168 (कटेकल्याण-2) तथा 169 (बेंगुलूर) में एस.आई.आर. ई.एफ. फॉर्म वितरण कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की गई। अधिकारियों ने फील्ड में जाकर बीएलओ एवं सुपरवाइजरों से जानकारी प्राप्त की तथा कार्य में तेजी लाने केे निर्देश दिए। वहीं, तहसीलदार गीदम एवं सुपरवाइजर द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में एस.आई.आर. (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। अधिकारियों ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने एवं अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम जोड़े जाने के निर्देश दिए।
आत्मनिर्भर बनने के संकल्प और शासन की योजना से मिले सहयोग ने अम्बिकापुर की ममता शर्मा को एक सफल उद्यमी के रूप में आगे बढ़ने का अवसर दिया है।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पहुंचकर जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव उपस्थित थे। कल...
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सूरज की किरणें अब घरों को रोशन करने के साथ परिवारों को बिजली बिल के खर्च से भी मुक्ति दिला रही हैं।
विशेष अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत निर्धारित थीम “जुड़े आवास-वन्यजीवन का विकास” के तहत वनमंडलाधिकारी मयंक पांडे के निर्देश पर वन परिक्षेत्र गरियाब...