ट्विंकल खन्ना के बुक की कहानी काल्पनिक और हास्य से भरी

Posted On:- 2025-11-13




नई दिल्ली (वीएनएस)। फिल्मी दुनिया से दूर ट्विंकल खन्ना लेखक और खुद के ओटीटी शो की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब उन्होंने अपनी मचअवेटेड बुक 'मिसेज़ फनीबोन्स: शीज़ जस्ट लाइक यू एंड अ लॉट लाइक मी' का सीक्वल रिलीज कर दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बुक लॉन्च करते हुए अपना अनुभव शेयर किया है। ट्विंकल खन्ना ने अपनी नई बुक को लेकर सोशल मीडिया अपडेट किया है और फैंस को 'मिसेज़ फनीबोन्स रिटर्न्स' के बारे में जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने बुक का पहला लुक शेयर कर लिखा, मैं अब तक जितने भी बुक फेयर पर गई हूं, लोगों ने जरूर मिसेज़ फनीबोन्स के सीक्वल के बारे में पूछा है, आखिरकार वो आ ही गया है।

उन्होंने आगे लिखा, महिलाओं के जीवन, राजनीति, धर्मगुरुओं, खबरों, नुकसान, दुख, बढ़ती उम्र और हंसी के बारे में लिखने के दस साल। एक दशक से देख रही हूं कि भारत महिलाओं को कैसे देखता है और मैं भारत को कैसे देखती हूं। इस बार मिसेज़ फनीबोन्स रिटर्न्स, बड़ी हैं, समझदार हैं? मिसेज़ फनीबोन्स और वेलकम टू पैराडाइज तक, मेरी कौन सी किताब ने आपको सबसे ज्यादा प्रभावित किया?

बता दें कि ट्विंकल खन्ना की 'मिसेज़ फनीबोन्स' के पहले पार्ट को दर्शकों से बहुत अच्छा रिस्पांस मिला था। इस किताब की 1 लाख से ज्यादा कॉपियां बिकी थीं और ये साल 2015 की सबसे ज्यादा बिकने वाली बुक बनी थी। इस बुक को पेंगुइन इंडिया द्वारा प्रकाशित किया गया था। बुक में आधुनिक महिलाओं के जीवन को बारीकी से दिखाया है, जो सुबह उठने से पहले खाना बनाती हैं, फिर काम पर जाती हैं और आते वक्त भी यही सोचती हैं कि रात को खाने में क्या बनाना है।

बुक की कहानी काल्पनिक और हास्य से भरी है, जिसे एक्ट्रेस ने बहुत चटपटे अंदाज से लिखा है। बुक के पहले पार्ट को अच्छा रिस्पांस मिलने के बाद ही अब एक्ट्रेस ने बुक का दूसरा पार्ट भी रिवील कर दिया है।

ट्विंकल खन्ना लेखनी के अलावा होस्टिंग भी कर रही हैं। वे काजोल के साथ ओटीटी टॉक शो "टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल" में दिख रही हैं, जहां एक्ट्रेस बॉलीवुड सिलेब्स के साथ मिलकर मस्ती करती हैं और उनकी जिंदगी से जुड़े रहस्यों से पर्दा भी उठाती हैं।




Related News
thumb

रश्मिका-विजय की पहली फिल्म गीता गोविंदम में उनकी आइकॉनिक जोड़ी ने प...

रिलीज़ के आठ साल बाद भी, गीता गोविंदम दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाए हुए है, इसका क्रेडिट पैन-इंडियन स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा क...


thumb

प्रभास ने 7 साल बाद अपनी Instagram DP बदली, इंटरनेट पर हंगामा

सोशल मीडिया पर अपनी आइकॉनिक बाहुबली डिस्प्ले पिक्चर को सात साल तक रखने के बाद, प्रभास ने आखिरकार एक बदलाव किया है, और फैंस का मानना है कि यह एक बिल...


thumb

रानी मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) में अभिनेत्री रानी मुखर्जी को सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान और बेहतरीन अभिनय के लिए विशेष सम्मान से नवाजा...


thumb

क्या सोनू निगम भी लेते हैं ऑटो-ट्यून की मदद? सिंगर ने खुद किया बड़ा...

भारत के सबसे सम्मानित ट्रेड एनालिस्ट्स में से एक कोमल नाहटा अपने पॉडकास्ट गेम चेंजर्स: द म्यूज़िक सीरीज़ के नए सीज़न के साथ वापस आ गए हैं।


thumb

नवाजुद्दीन की बेटी शौरा ने जीती सारी लाइमलाइट, ‘नकाब’ के US टूर पर ...

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के नकाब को अपने US टूर पर दर्शकों से ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, यह प्रोडक्शन नवाज़ुद्दीन और शोरा सिद्दीकी की मशहूर पिता-बेटी ...


thumb

क्रांति प्रकाश झा ने बताया कैसे UPSC का सपना उन्हें एक्टिंग की दुनि...

क्रांति प्रकाश झा ने OTT के सबसे ज़बरदस्त परफॉर्मर्स में से एक के तौर पर अपनी जगह बनाई है, और रक्तांचल जैसे प्रोजेक्ट्स में अपने लेयर्ड रोल्स के लि...