जनदर्शन कार्यक्रम आज से फिर शुरू, 12 बजे से जनता से मिलेंगे CM विष्णुदेव साय

Posted On:- 2025-11-13




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम जनता और शासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 13 नवंबर, गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक प्रदेशवासियों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं स्वयं सुनेंगे। इस पहल को मुख्यमंत्री के जनसरोकारों के प्रति समर्पण और पारदर्शी शासन की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

राज्य सरकार का उद्देश्य है कि आम जनता की समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के संज्ञान में आएं और उनका समाधान समयबद्ध तरीके से किया जा सके। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का संवेदनशील और त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा है कि हर शिकायत या सुझाव को गंभीरता से लें और आवश्यकता पड़ने पर फील्ड विजिट भी की जाए ताकि जनता को वास्तविक राहत मिल सके।


इस जनदर्शन कार्यक्रम में नागरिक अपने व्यक्तिगत, प्रशासनिक, सामाजिक या विकास से जुड़े मुद्दे सीधे मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे। यह उन लोगों के लिए विशेष अवसर होगा जो सरकारी दफ्तरों में अपनी बात रखने में कठिनाई महसूस करते हैं या जिनकी समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। मुख्यमंत्री से सीधी मुलाकात का यह मंच उन्हें अपनी बात खुलकर कहने का मौका देगा।



Related News
thumb

समग्र शिक्षा अंतर्गत सीडब्ल्यूएसएन के 9 दृष्टिबाधित छात्रों को मोबा...

समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के विशेष जरूरतमंद बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) 9 दृष्टिबाधित छात्रों को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल एवं मोब...


thumb

ग्रामीण विकास: 24 जून को ग्राम सभाओं में होगी 'आवास प्लस 2.0' की सम...

प्रदेश के साथ-साथ गरियाबंद जिले में भी 24 जून 2026 को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में...


thumb

कलेक्टर उइके ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं, कुल 45 आवेदन...

जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आ...


thumb

डीएमएफ फंड से संवरेगा जिला: रु 21 करोड़ की नई विकास योजनाओं को मंजूरी

कलेक्टर बी.एस. उइके की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक...


thumb

कलेक्टर ने किया ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी नीलेश महादेव क्षीरसागर ने आज ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरह...


thumb

पंजाब की एकल अभिभावक अश्वती अजिथा ने लिया मायरा को गोद

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी कांकेर से लगभग 04 माह की नवजात शिशु मायरा को अमृतसर पंजाब निवासी एकल अभिभावक...