नई दिल्ली (वीएनएस)। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों स्वास्थ्य समस्याओं के चलते चर्चा में हैं। हाल ही में सांस लेने में दिक्कत होने के कारण उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब वह सुरक्षित रूप से घर लौट चुके हैं। घर पर ही उनका इलाज जारी है और डॉक्टर्स की निगरानी में वो रिकवर कर रहे हैं। इस दौरान उनकी सेहत का हाल जानने के लिए उनके करीबी घर पहुंच रहे हैं। इस बीच पैपराजी का घर के बाहर तांता लगा हुआ है। आज सुबह एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सनी देओल काफी गुस्से में नजर आरहे हैं। इस वीडियो में सनी देओल ने पैपराजी पर अपनी भड़ास निकाली है। वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि उनका गुस्सा लाजमी है।
सनी देओल का गुस्सा और पिता की चिंता
वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी देओल अपने घर से बाहर निकलते हैं और सामने खड़े पैपराज़ी को देखते ही आगबबूला हो जाते हैं। उन्होंने जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहा, 'आप लोगों को शर्म नहीं आती? आपके घर में भी मां-बाप और बच्चे होंगे, और आप वीडियो बना रहे हैं। शर्म नहीं आती।' इस दौरान सनी ने हाथ जोड़ते हुए पैपराजी को कड़ी नसीहत दी। वीडियो में उनके चेहरे पर गुस्सा और पिता धर्मेंद्र की चिंता दोनों साफ दिखाई दे रहे हैं। वो लोवर और ग्रे शर्ट में नजर आ रहे हैं। उन्हें घर के कपड़ों में ही बाहर आते देखा गया।
प्राइम वीडियो, भारत की सबसे बड़ी एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स स्ट्रीमिंग सर्विस, ने अपनी अपकमिंग प्राइम ओरिजिनल फिल्म ‘डोंट बी शाय’ के वर्ल्डवाइड प्रीमियर...
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का रंजन और अभिनेता आदित्य सील के घर दोहरी खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों ने शादी के करीब 5 साल बाद अपने घर जुड़वा बेटियों का स...
अप्रैल 2025 में दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ का हिस्सा नहीं बनने का फैसला किया था।
अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने आज अपनी आने वाली थिएटर फिल्म 'वाइब' का टीजर पोस्टर जारी किया है।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। 11 अगस्त को रिलीज हुए फिल्म के मच अवेटेड ट्रेलर
अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ और कलर येल्लो ने यामी गौतम धर अभिनीत भारत की अपनी फैंटेसी फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्म नई नवेली की घोषणा की है। यह फ़िल्म त्य...