रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल चुका है। ठंड ने पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
प्रदेश में सुबह और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर शीतलहर की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान अम्बिकापुर में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं राजनांदगांव में 8.5 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग में 10.2 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर में 13.2 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रा रोड में 10.4 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर 14.3 डिग्री सेल्सियस और राजधानी रायपुर रायपुर माना एयरपोर्ट 10.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट हो रही है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है।
इन जिलों में रायपुर, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जैसे जिले शामिल है।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के द्वारा 23 सितंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज, कोरबा में प्...
कई घरों में ऐसे खिलौने रखे होते हैं, जिन्हें बच्चे अब नहीं खेलते। समय के साथ वे खिलौने अलमारी या संदूक के किसी कोने में भले ही भुला दिए जाएं, लेकिन...
कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी धरम लाल ध्रुव के परिवार के लिए अपना पक्का मकान खुशियों और सुकून का नया ठिकाना बन गया है। मेहनत मजद...
अब जल जीवन मिशन के तहत उनके घर में नल के माध्यम से पानी पहुंच रहा है। घर के पास ही नल से साफ और स्वच्छ पानी मिलने से पानी लाने के लिए बाहर जाने क...
प्रमिला सिंह बताती हैं कि “ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना और पशुधन विकास विभाग के सहयोग से मुझे 10 बकरी और एक बकरा मिला था। विभाग की ओर से स...