जमीन की सरकारी कीमत बढ़ने का विरोध यूं ही नहीं है

Posted On:- 2025-12-02




सुनील दास

रायपुर समेत राज्यभर में नई कलेक्टर गाइड लाइन २० नवंबर से लागू हो गई है। इससे कई जिलों में जमीन की कीमत १० से १०० प्रतिशत तक बढ़ गई है। सरकार तो यह बदलाव अप्रैल से लागू करना चाहती थी लेकिन इसे आठ महीने बाद लागू किया गया है इसलिए कि छत्तीसगढ़ में आखिरी बार जमीन की कीमत १७-१८ में बढ़ाई गई थी,२०१८-१९ से कीमत नहीं बढ़ाई गई है। सालों से जमीन की कीमत में कोई बदलाव नहीं किए जाने से जमीन के बाजार भाव व सरकारी कीमत में बड़ा अंतर हो गया था। कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में जमीन की सरकारी कीमत ३० प्रतिशत तक कम कर दी थी।भाजपा सरकार ने यह छूट खत्म कर दी है और जमीन की कीमत भी बढ़ा दी है। 

इसका व्यापक असर हुआ है और व्यापक विरोध भी शुरू हो गया है।कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि इससे मकान दुकान बनाने की लागत बढ़ेगी,भूमि खरीद बिक्री प्रभावित होगी,बेरोजगारी बढ़ेगी,यह ४० से १३० प्रतिशत की बढ़ोतरी बहुत ज्यादा है,मुंबई दिल्ली जैसे शहरों में यह व़ृध्दि १० से १५ प्रतिशत से अधिक नहीं होती है।इसके बाद कांग्रेस ने सभी जिला मुख्यालयों में पत्र वार्ता कर नई गाइड लाइन का विरोध किया और सरकार से वापस लेने की मांग की। बिल्डरों के सबसे बड़े एसोसिएशन क्रेडाई वित्तमंत्री ओपी चौधरी से मिले और बताया कि नई गाइड लाइन जारी होने से कई जगहों पर सरकारी जमीन की कीमत कई गुना बढ़ गई है।लोग जितनी कीमत में जमीन खरीदेंगे,उससे ज्यादा पैसा उनको रजिस्ट्री शुल्क रूप के रूप में देना पड़ेगा. उन्होंने नई गाइड लाइन में कुछ बदलाव का स्वागत किया है और उन्होंने अपना मांग पत्र मंत्री को सौंपा है।

इसके बाद जमीन की नई गाइडलाइन दर में बढ़ोतरी को लेकर कैट के प्रतिनिधिमंडल ने महानिरीक्षण पंजीयन व अधीक्षक मुद्रांक को सुझाव के साथ ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने उनको बताया कि नई दरें कई स्थानों पर वास्तविक बाजार स्थिति से मेल नहीं खाती हैं। जिसके कारण संपत्ति बाजार मे मंदी की स्थिति बन रही है।खरीदारों व बेचनेवालाें पर अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ेगा। साथ ही रजिस्ट्री घटने से सरकारी राजस्व पर भी बुरा असर पड़ेगा।इसके बाद नई गाइडलाइन के विरोध में दुर्ग में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज से बवाल और बढ़ गया है।

जमीन की नई गाइड लाइन से कई लोग नुकसान की बात कर रहे हैं तो कई लोगों का कहना है कि इससे फायदा भी है।फायदा यह है कि बाजार की कीमत व सरकारी कीमत में अंतर होने के कारण मनी लांड्रिंग को बढ़ावा मिल रहा थी,उस पर रोक लगेगी,मिडिल क्लास परिवारों को मकान व प्लाट खरीदने के लिए लोन लेने में दिक्कत होती थी, अब नहीं होगी। गाइडलाइन कीमत नहीं बढ़ने से इनकमटैक्स कम मिल रहा था,अभी तक प्रचलित गाइड लाइन में ९४६३ कंडिकाएं थी,जो अब घटकर ५७६३ रह गई हैं।यानी बेकार के नियम खत्म कर देने से लोगों को राहत मिलेगी।माना जा रहा है कि जमीन के धंधे में जो कच्चे पक्के का खेल चलता था, वह बंद हो जाएगा। उन लोगों को भी नुकसान होगा जो रजिस्ट्री में कम और बाहर भारी रकम देकर काला धन खपाने का काम करते थे।

जानकार लोगों का मानना है कि जमीन की नई गाइडलाइन से आम लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है,क्योंकि उसको पहले भी बाजारदर से पेमेंट करना पड़ता था और अभी भी वैसा होगा।जिनके पास दो नंबर का पैसा था,उन्हें पुरानी व्यवस्था में लाभ था,मगर मिडिल और लोवर क्लास के पास तो काला पैसा होता नहीं है सो गाइड लाइन दर बढ़ने से खरीदी जाने वाली जमीन या मकान का रेट बढ़ेगा तो उस हिसाब से उनको लोन मिल जाएगा। इससे सबसे ज्यादा नुकसान    भू माफिया व बिल्डरों को होना है, इसलिए वह सबसे ज्यादा परेशान हैं। जमीन में काला पैसा लगाकर मुनाफा कमाने वाले सबसे ज्यादा परेशान हैं।



Related News
thumb

सामाजिक परिवर्तन मोर्चा से यूपी में क्या बदलाव आएगा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को अभी कुछ महीने बाकी हैं लेकिन इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अखिलेश यादव राम मंदिर दर्शन के लिए जान...


thumb

बड़ा काम किया इसलिए बड़ा सम्मान किया पीएम मोदी ने

बस्तर की दीपावली इस बार खास रही क्योंकि दशकों के नक्सलवाद का अंधेरा खत्म हो चुका है और अब आने वाला समय विकास व शांति के दीपों से बस्तर के जगमगाने ...


thumb

कांग्रेस के शासन व राहुल गांधी को सही ठहराने का प्रयास

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की नई किताब देश के बाजार में आज बिकने आ गई है और कांग्रेसियों सहित कांग्रेस समर्थक लोगों ने खूब खरीदा भी होगा।सवाल उठता ...


thumb

अखिलेश राममंदिर दर्शन करने को मजबूर हैं या.....

यूपी की राजनीति में सफलता के लिए अब पहले जैसी राजनीति होती थी,अब वैसी राजनीति से सफलता मिल नहीं सकती है,इसलिए सपा जैसे राजनीतिक दल को भी अपने किसी...


thumb

कांग्रेस कहती रही,पीएम मोदी ने करके दिखाया

आजादी के बाद से देश में गरीबी सबसे बड़ी समस्या रही है।कोई भी देश तेजी से विकास नहीं कर सकता यदि देश में गरीबी ज्यादा है। देश के विकास के लिए गरीबी ...


thumb

बेहतर से और बेहतर व्यवस्था करने का प्रयास

छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण को २६ साल हो गए हैं।इस दौरान भाजपा व कांग्रेस की सरकारें रहीं है। सभी सरकारों ने अपने समय में जनहित व राज्यहित के कई उल...