धमतरी में एक दिन में तीन सड़क हादसे, हेडमास्टर की मौत और पांच घायल

Posted On:- 2025-12-07




धमतरी (वीएनएस)। जिले में बीते दिन हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। इन घटनाओं में एक हेडमास्टर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को वरदान एंबुलेंस टीम ने समय पर प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचाया।

पहला हादसा गागरा पुल के पास हुआ, जहां कोटगांव के हेडमास्टर हेमंत नेताम की मौके पर ही मौत हो गई। वे संबलपुर में नहवान कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे में सरिता नेताम, दिलेश्वर कोसले और जामिनी कंवर घायल हुए। हेमंत नेताम की मौत से शिक्षकीय समाज में शोक फैल गया।

दूसरी दुर्घटना गंगरेल डेम के शीतला मंदिर के पास हुई, जहां एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे पत्थर से टकरा गया। उसे गंभीर चोटें आईं और पैर फ्रैक्चर हो गया।

तीसरा हादसा सोरिद पुल के पास हुआ, जिसमें एक बुजुर्ग को अंबेडकर चौक से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।

सभी मामलों में वरदान एंबुलेंस की त्वरित कार्रवाई से घायलों की जान बचाने में मदद मिली। प्रशासन ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।



Related News
thumb

’’विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरबा जिले के रामपुर निवासी महतारी वंदन योजना की हितग्राही बहुरा कौशिक एवं उनकी बहू सविता कौशिक को ‘विष्णु की पाती’ ल...


thumb

मुख्यमंत्री की पाती पाकर खिल उठा गायत्री श्रीवास्तव का चेहरा, महतार...

छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह दिखा रही है।


thumb

बस्तर ओलंपिक संपन्न : विधायक नीलकंठ टेकाम ने बढ़ाया खिलाड़ियों का ह...

केशकाल विकासखंड के ग्राम सुरडोंगर में आयोजित विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन समारोह उत्साह एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ...


thumb

मुख्यमंत्री की "विष्णु की पाती" पाकर खिले दिव्यांग दीपक पाल के चेहर...

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा भेजी गई विशेष श्विष्णु की पातीश् नगर पंचायत खोंगापानी निवासी दिव्यांग दीपक...


thumb

साहित्य साधना को मिला मुख्यमंत्री का आत्मीय सम्मान, त्र्यंबक राव ‘अ...

साहित्य केवल शब्दों का संयोजन नहीं, बल्कि समाज की संवेदनाओं, संस्कृति, विचारों और जीवन मूल्यों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।


thumb

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई में लिबरल आर्ट्स विभाग द्वारा चौथ...

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई के लिबरल आर्ट्स विभाग द्वारा दिनांक 2 एवं 3 नवंबर 2026 को चौथी स्नातकोत्तर शोध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्...