मतदाता सूची में नाम जांचना अनिवार्य, नाम जुड़वाने दावा-आपत्ति 22 जनवरी तक

Posted On:- 2025-12-29




मुंगेली(वीएनएस)।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार देश के 12 राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) का कार्य संचालित किया जा रहा है। इस क्रम में मतदाता सूची को ऑनलाइन कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जांच लें। सूची में नाम नहीं होने पर नाम जुड़वाने हेतु दावा-आपत्ति 22 जनवरी तक किया जा सकता है। कलेक्टर ने सभी पात्र नागरिकों से आग्रह किया है कि मतदाता सूची में नाम जांचना बिल्कुल न भूलें।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने बताया कि नागरिक अपने-अपने ग्राम पंचायत के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जाकर अथवा उपलब्ध ऑनलाइन माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए समय रहते मतदाता सूची में नाम की पुष्टि करना आवश्यक है। अभी तक दावा-आपत्ति की संख्या शून्य है।

मतदाता ECINET App डाउनलोड कर अथवा Voters Portal(www.voters.eci.gov.in)पर जाकर मोबाइल नंबर एवं ओटीपी के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पोर्टल पर New Voter Registration के माध्यम से फॉर्म-06 एवं घोषणा पत्र भरने की सुविधा उपलब्ध है। मतदाताओं के लिए ऑफलाइन आवेदन की भी व्यवस्था है। ऑफलाइन आवेदन के लिए फॉर्म-6 एवं घोषणा पत्र संबंधित बीएलओ से प्राप्त कर भरकर उनके पास जमा किया जा सकता है। इच्छुक नागरिक वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।



Related News
thumb

महिलाओं के हित में ऐतिहासिक निर्णय, भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50% ...

राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा महिलाओं के नाम पर होने वाले भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी करने के ऐतिहासिक निर्णय का जिले सहित पूरे प्रदेश ...


thumb

बिहान योजना से सशक्त बनी धनमती, सेटरिंग प्लेट व्यवसाय से हो रही आत्...

जिला एमसीबी के तहसील कोटाडोल अंतर्गत ग्राम बरौता की निवासी धनमती आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई हैं। आस्था महिला स्व सहायता समूह से जुड़...


thumb

बस्तर के आर्थिक क्षितिज पर नई दस्तक : थिंक बी की एंटरप्रेन्योर मीट ...

बस्तर की छिपी हुई आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने और स्थानीय युवाओं के भीतर उद्यमिता की लौ जलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन क...


thumb

मालेवाही के वनांचल में पहुंचा आधुनिक उपचार, डिजिटल स्वास्थ्य क्रांत...

बस्तर के दुर्गम और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जिला प्रशासन ने आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ल...


thumb

खरीफ सीजन के लिए तैयारी शुरू : 25 हजार मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, फार्म...

कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ वर्ष 2026 के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय र...


thumb

निजी क्षेत्र में रोजगार का बड़ा अवसर, भव्य मेला 24 अप्रैल को

बस्तर जिले के शिक्षित और हुनरमंद युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। आड़ावाल स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार म...