सक्ती (वीएनएस)। डभरा थाना क्षेत्र में शिक्षक अनिल भार्गव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए उनकी पत्नी सीमा भार्गव को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि अनिल भार्गव की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि घरेलू विवाद के दौरान उनकी पत्नी के हाथों हुई थी। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार ठनगन गांव निवासी शिक्षक अनिल भार्गव कुछ दिन पहले अपने घर में मृत पाए गए थे। प्रारंभिक तौर पर मौत को सामान्य गिरने का मामला बताया गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध बना दिया। रिपोर्ट में सीने में गंभीर चोट और अंदरूनी रक्तस्राव को मौत का कारण बताया गया।
इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी सीमा भार्गव से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि अनिल अक्सर शराब पीकर घर आते थे और विवाद व मारपीट करते थे। 18 दिसंबर 2025 की रात भी इसी तरह झगड़े के दौरान गुस्से में उसने पति को धक्का दे दिया, जिससे वे ऊंचे चबूतरे से गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी ने मामले को हादसा बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे भी जांच जारी है।
राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा महिलाओं के नाम पर होने वाले भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी करने के ऐतिहासिक निर्णय का जिले सहित पूरे प्रदेश ...
जिला एमसीबी के तहसील कोटाडोल अंतर्गत ग्राम बरौता की निवासी धनमती आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई हैं। आस्था महिला स्व सहायता समूह से जुड़...
बस्तर की छिपी हुई आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने और स्थानीय युवाओं के भीतर उद्यमिता की लौ जलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन क...
बस्तर के दुर्गम और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जिला प्रशासन ने आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ल...
कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ वर्ष 2026 के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय र...
बस्तर जिले के शिक्षित और हुनरमंद युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। आड़ावाल स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार म...