सरकारी स्कूल में आवारा कुत्ते का आतंक, चार बच्चे घायल

Posted On:- 2026-01-06




बिलासपुर (वीएनएस)। पीएमश्री स्कूल खमतराई के बाद अब सकरी क्षेत्र के एक और सरकारी स्कूल में आवारा कुत्ते का आतंक देखने को मिला है। सकरी माध्यमिक विद्यालय में घुसे एक आवारा कुत्ते ने चार मासूम बच्चों को काटकर घायल कर दिया। अचानक हुए इस हमले से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चों को कुत्ते के चंगुल से बचाया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को स्कूल में नियमित कक्षाएं चल रही थीं। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता स्कूल परिसर में घुस आया और आठवीं कक्षा की छात्रा मोना यादव (पिता नवल यादव) के पैरों में दांत गड़ा दिए। इसके बाद यादव मोहल्ला निवासी तमन्ना साहू और सूरज पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते की आक्रामकता देख शिक्षकों ने तुरंत बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसी बीच गांव नवदा से मामा के घर आए एक अन्य बच्चे को भी कुत्ते ने काट लिया।

कुत्ते के हमले में घायल तीन बच्चों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है, जबकि एक बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी बच्चों का इलाज जारी है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले पीएमश्री स्कूल खमतराई में भी इसी तरह की घटना सामने आ चुकी है, जहां आवारा कुत्ते ने एक छात्र को काट लिया था। छात्र को बचाने आई दो शिक्षिकाओं को भी कुत्ते ने काट लिया था। इस घटना में एक शिक्षिका के पैर का मांस तक गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग पहले ही स्कूल परिसरों के आसपास आवारा कुत्तों की जानकारी देने के निर्देश जारी कर चुका है। इसके बाद बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने स्कूलों की बाउंड्रीवाल की स्थिति जानने के लिए प्राचार्यों को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है। लगातार हो रही घटनाओं के बाद स्कूल परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।



Related News
thumb

ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल पहल, विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र की प्रक्र...

जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल जनसेवा पहल के तहत सेवा सेतु के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न शासकीय सेवाओं को सुलभ बनाने का प्रयास किया जा...


thumb

फ्रूट जूस उद्योग से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बने बीजापुर के युवा उद...

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) योजना जिले के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना...


thumb

मोबाइल ऐप से बुकिंग और टोकन के आधार पर मिलेगा रासायनिक उर्वरक, जिले...

उर्वरक वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिले में फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल (एफ एफ एस) प्रणाली के माध्यम से रा...


thumb

मुकुंदपुर में 5.22 करोड़ के वृहद पुल का भूमिपूजन, बरसात में टूटता सं...

मुकुंदपुर से बलसोत्ता को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित वृहद पुल का भूमिपूजन बुधवार को कोड़िया नाला के पास संपन्न हुआ। पीएमजीएसवाई योजना के तहत बनने वाले ...


thumb

धान खरीदी केंद्र और कुआकोंडा पोटाकेबिन का कलेक्टर ने किया निरीक्षण,...

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों और शिक्षा संस्थानों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेश कु...


thumb

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, जिले में 25,912 मीट्रिक टन उपार्जन...

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर 2026 से प्रारंभ होकर 15 जनवरी 2027 तक संचालित होगी।