धान उपार्जन में लापरवाही पर कार्रवाई, दो पटवारी निलंबित

Posted On:- 2026-01-17




सक्ती (वीएनएस)। जिले में धान उपार्जन व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने धान खरीदी से जुड़े कार्यों में गंभीर उदासीनता पाए जाने पर पटवारी विशेश्वर सिंह सिदार एवं शेरसिंह राठिया को निलंबित कर दिया है।

कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि धान उपार्जन के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पटवारी विशेश्वर सिंह सिदार को धान उपार्जन केंद्र भोथिया का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। उनके द्वारा सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही पाई गई।

साथ ही टोकन सत्यापन से संबंधित समीक्षा बैठक में बिना पूर्व सूचना एवं अनुमति के अनुपस्थित रहने को भी गंभीरता से लिया गया, जिसके चलते उनके निलंबन की कार्रवाई की गई।

इसी तरह मालखरौदा क्षेत्र की समिति सकर्रा एवं सोनादुला में नोडल अधिकारी के रूप में पदस्थ हल्का पटवारी शेरसिंह राठिया पर भी शासन के निर्देशों की अवहेलना, भौतिक सत्यापन में लापरवाही तथा धान खरीदी से जुड़े टोकन सत्यापन कार्य में गंभीर अनियमितता के आरोप पाए गए। इन कारणों से उन्हें भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।



Related News
thumb

महिलाओं के हित में ऐतिहासिक निर्णय, भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50% ...

राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा महिलाओं के नाम पर होने वाले भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी करने के ऐतिहासिक निर्णय का जिले सहित पूरे प्रदेश ...


thumb

बिहान योजना से सशक्त बनी धनमती, सेटरिंग प्लेट व्यवसाय से हो रही आत्...

जिला एमसीबी के तहसील कोटाडोल अंतर्गत ग्राम बरौता की निवासी धनमती आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई हैं। आस्था महिला स्व सहायता समूह से जुड़...


thumb

बस्तर के आर्थिक क्षितिज पर नई दस्तक : थिंक बी की एंटरप्रेन्योर मीट ...

बस्तर की छिपी हुई आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने और स्थानीय युवाओं के भीतर उद्यमिता की लौ जलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन क...


thumb

मालेवाही के वनांचल में पहुंचा आधुनिक उपचार, डिजिटल स्वास्थ्य क्रांत...

बस्तर के दुर्गम और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जिला प्रशासन ने आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ल...


thumb

खरीफ सीजन के लिए तैयारी शुरू : 25 हजार मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, फार्म...

कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ वर्ष 2026 के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय र...


thumb

निजी क्षेत्र में रोजगार का बड़ा अवसर, भव्य मेला 24 अप्रैल को

बस्तर जिले के शिक्षित और हुनरमंद युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। आड़ावाल स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार म...