जल जीवन मिशन के प्रचार रथ को कलेक्टर ममगाईं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Posted On:- 2026-01-19




बेमेतरा (वीएनएस)। जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन एवं हर घर नल से जल के उद्देश्य को जन-जन तक पहुँचाने के लिए आज जिले में प्रचार रथ को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रतिष्ठा ममगाईं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आम नागरिकों को जल जीवन मिशन की योजनाओं, लाभों एवं जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करेगा।

इस अवसर पर कलेक्टर ममगाईं ने कहा कि जल जीवन मिशन सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सुरक्षित, स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि योजना की सफलता जनभागीदारी से ही संभव है, इसलिए लोगों को नल जल कनेक्शन के उपयोग, जल स्रोतों के संरक्षण एवं पानी के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक होना आवश्यक है।

प्रचार रथ के माध्यम से ग्रामवासियों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरेलू नल कनेक्शन, जल गुणवत्ता, स्रोत संवर्धन, जल कर की उपयोगिता तथा पेयजल संरचनाओं के रखरखाव संबंधी जानकारी दी जाएगी। साथ ही, ऑडियो-वीडियो माध्यमों एवं प्रचार सामग्री के जरिए स्वच्छ पेयजल के स्वास्थ्य लाभों को भी सरल भाषा में समझाया जाएगा।

कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रचार रथ के माध्यम से अधिक से अधिक ग्राम पंचायतों तक पहुँच सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी परिवार योजना की जानकारी और लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि जागरूक नागरिक ही योजनाओं को स्थायित्व प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। प्रचार रथ आगामी दिनों में जिले के विभिन्न विकासखंडों में भ्रमण कर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाएगा।




Related News
thumb

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने पीपरछेड़ी में चलाया गया जन-जागरूकता अभियान

वन-जलवायु परिवर्तन विभाग ने अर्थ रिट्रीट फाउंडेशन के साथ गरियाबंद वनमंडल अंतर्गत मानव–वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और ग्रामीण...


thumb

औद्यौगिक, कृषि और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला बजट : लखन लाल ...

वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीस...


thumb

बजट 2026 समावेशी विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम ...

केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रा...


thumb

स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देना वाला है बजट : मंत्री जायसवाल

केंद्रीय बजट 2026 को चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह बजट देश की स्वास्थ्...


thumb

आईसीएआर-एनआईबीएसएम रायपुर में सचिव डेयर एवं महानिदेशक आईसीएआर का दौरा

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान (आईसीएआर-एनआईबीएसएम), रायपुर को सचिव, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डेयर) एवं ...


thumb

सतत विकास के लिए प्रकृति के साथ संतुलन आवश्यक : राज्यपाल डेका

पेट्रोलियम उत्पादों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं ऊर्जा संरक्षण के उद्देश्य से सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनियों के सहयोग से संरक्षण क्षमता महोत्...