अयोध्या दर्शन कर लौटे तीर्थ यात्रियों का उपमुख्यमंत्री कार्यालय में स्वागत

Posted On:- 2026-01-25




कवर्धा (वीएनएस)। अयोध्या धाम से श्रीरामलला के पावन दर्शन कर वापस लौटे तीर्थ यात्रियों का शनिवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के कवर्धा स्थित कार्यालय में जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालु तीर्थ यात्रियों को श्रीफल, पुष्पमाला एवं वस्त्र भेंट किए गए। 

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि उपमुख्यमंत्री शर्मा के निर्देशानुसार अयोध्या धाम से लौटने वाले प्रत्येक तीर्थ यात्री दल का सम्मानपूर्वक स्वागत किया जाता है। इस पहल का उद्देश्य है कि तीर्थ यात्रा कर लौटे श्रद्धालुओं को सम्मान, आत्मीयता और सहयोग की अनुभूति हो तथा वे अपने धार्मिक अनुभव को सुखद स्मृतियों के साथ साझा कर सकें। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, सिख गुरुद्वारा प्रबंध समिति के अध्यक्ष गुरुमुख सिंह अरोरा, नितेश अग्रवाल, जनपद पंचायत कवर्धा अध्यक्ष प्रतिनिधि गनपत बघेल, नरेन्द्र मानिकपुरी, सतविंदर पाहुजा तथा श्रीमती वेदकुमारी सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम के दौरान तीर्थ यात्रियों ने अयोध्या धाम में श्रीरामलला के दर्शन के अपने भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि दर्शन यात्रा उनके जीवन का अविस्मरणीय अनुभव रही और शासन-प्रशासन द्वारा किए गए इस सम्मान ने उन्हें अत्यंत प्रसन्नता प्रदान की है। तीर्थ यात्रियों ने इस आत्मीय स्वागत के लिए माननीय उपमुख्यमंत्री शर्मा के प्रति आभार व्यक्त की।



Related News
thumb

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने पीपरछेड़ी में चलाया गया जन-जागरूकता अभियान

वन-जलवायु परिवर्तन विभाग ने अर्थ रिट्रीट फाउंडेशन के साथ गरियाबंद वनमंडल अंतर्गत मानव–वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और ग्रामीण...


thumb

औद्यौगिक, कृषि और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला बजट : लखन लाल ...

वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीस...


thumb

बजट 2026 समावेशी विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम ...

केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रा...


thumb

स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देना वाला है बजट : मंत्री जायसवाल

केंद्रीय बजट 2026 को चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह बजट देश की स्वास्थ्...


thumb

आईसीएआर-एनआईबीएसएम रायपुर में सचिव डेयर एवं महानिदेशक आईसीएआर का दौरा

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान (आईसीएआर-एनआईबीएसएम), रायपुर को सचिव, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डेयर) एवं ...


thumb

सतत विकास के लिए प्रकृति के साथ संतुलन आवश्यक : राज्यपाल डेका

पेट्रोलियम उत्पादों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं ऊर्जा संरक्षण के उद्देश्य से सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनियों के सहयोग से संरक्षण क्षमता महोत्...